दरभंगा की फ्लाइट्स के अधिक किराये पर मंत्री-सांसद भिड़े, संजय झा बोले- वैट की वजह से महंगी नहीं हुई है उड़ान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वालीं फ्लाइट्स के टिकटों में बेतहाशा बढ़ोतरी पर सियासी घमासान मच गया है।
नीतीश सरकार में मंत्री और बीजेपी सांसद आपस में भिड़ गए हैं।
राज्य के जल संसाधन एवं पीआरडी मंत्री संजय झा ने कहा है कि दरभंगा से वैट के कारण फ्लाइट के टिकट का मूल्य नहीं बढ़ा है, बल्कि फ्लाइट की संख्या कम होने के कारण ऐसा हुआ है।
इससे पहले सांसद गोपालजी ठाकुर ने नीतीश सरकार द्वारा एटीएफ पर ज्यादा वैट वसूलने के चलते फ्लाइट्स किराया बढ़ने का आरोप लगाया।
मंत्री संजय झा ने गुरुवार को सांसद ठाकुर के आरोपों का जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि किराया कम करने के लिए दरभंगा से फ्लाइट की संख्या बढ़ाई जाए।
दरभंगा हवाई अड्डा उड़ान योजना के तहत बना है इसलिए यहां एयर टरबाइन फ्यूल पर बिहार सरकार का वैट मात्र एक प्रतिशत है जो देश के किसी भी हवाई अड्डे से काफी कम है।
यहां टैक्स इसलिए कम किया गया है ताकि यात्रियों को इसका फायदा मिले।
पटना एयरपोर्ट उड़ान योजना में नहीं है इसलिए वहां 29 प्रतिशत वैट लगता है।
इसके बावजूद दरभंगा की तुलना में पटना से हवाई किराया कम है।
मंत्री ने कहा कि अगर विमानन कंपनी दरभंगा से फ्लाइट की संख्या नहीं बढ़ाती है तो उसके एग्रीमेंट को रद्द कर अन्य विकल्प तलाशना होगा।
उन्होंने इन्हीं मुद्दों से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अवगत कराया है।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से हवाई टिकटों के अधिकतम मूल्य निर्धारित करने की भी मांग की है।
सांसद बोले- राज्य सरकार वैट कम करे बता दें कि सांसद गोपालजी ठाकुर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया कि एयर टरबाइन फ्यूल पर राज्य सरकार अन्य राज्यों की अपेक्षा कितना अधिक वैट लगा रही है और इसे कब तक कम करेगी ताकि हवाई किराये में कमी हो सके।
इसके अलावा उन्होंने पूछा है कि दरभंगा एयरपोर्ट के लिए प्रस्तावित 78 एकड़ जमीन अधिग्रहण में सरकार और कितना विलंब करेगी।
यदि समय से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया संपन्न करके एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दी जाती तो विकसित एयरपोर्ट के रूप में जल्द ही दरभंगा एयरपोर्ट परिणत हो जाता और किसी एक एयरलाइंस की मनमानी नहीं चलती।
Article Advertisement
Politics
दरभंगा की फ्लाइट्स के अधिक किराये पर मंत्री-सांसद भिड़े, संजय झा बोले- वैट की वजह से महंगी नहीं हुई है उड़ान
दरभंगा की फ्लाइट्स के अधिक किराये पर मंत्री-सांसद भिड़े, संजय झा बोले- वैट की वजह से महंगी नहीं हुई है उड़ान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वालीं फ्लाइट्स के टिकटों में बेतहाशा बढ़ोतरी पर सियासी घमासान मच गया है। नीतीश सरकार में मंत्री और बीजेपी सांसद आपस में भिड़ गए हैं। राज्य के जल संसाधन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
