बिहार में कूड़े के ढेर से 77 किलो सोने-चांदी का मिला गहना, डेढ़ करोड़ के ज्वेलरी के साथ 7 गिरफ्तार - JEWELRY THIEF कटिहार में कूड़े के ढेर से 77 किलो चांदी और सोने का गहना बरामद किया गया. जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है. पढ़ें पूरी खबर कटिहार: कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां पुलिस ने करोड़ों रुपये की ज्वेलरी किसी के घर से नहीं जबकि कूड़े से बरामद किया किया. पूरा मामला जिले के बारसोई थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल, पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. कूड़े के ढेर पर मिला सोना चांदी: पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि 3 अप्रैल की रात बारसोई बाजार के जैन मंदिर रोड निवासी अमित कुमार जैन के घर छत का सरिया काटकर चोरों ने सेंधमारी की थी. इस दौरान 900 ग्राम सोना और 77 किलो चांदी चोरी हो गई थी. शिकायत मिलते ही थाने में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई. गुप्त सूचना के आधार पर रास चौक से दो संदिग्धों, श्याम सोनी और यासिर को पकड़ा गया. दुकान में बेच देते थे चोरी के गहने: पूछताछ में दोनों ने चार अन्य साथियों के नाम बताए. उनकी निशानदेही पर बाकी आरोपियों अशरफुल, अकबर उर्फ सुकिया, फिरोज, वैभव अनिल पाटिल और समरूल हक को गिरफ्तार किया गया. जांच में पता चला कि आरोपी चोरी का माल दुकानों में बेचते या गिरवी रखते थे. वैभव अनिल पाटिल और अमित जैन की दुकानों में भी चोरी का सामान रखा गया था. वैभव पाटिल की निशानदेही पर 4.2 किलो अतिरिक्त चांदी बरामद की गई. गैंग 3 महीने से एक्टिव था: एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अशरफुल, समरूल हक और अकबर उर्फ सुकिया के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. बारसोई पुलिस ने गुरुवार की रात गश्ती के दौरान एक संदिग्ध युवक को भागते हुए देखा. पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. उसकी निशानदेही पर इस मामले में पुलिस ने छह अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि ये गैंग पिछले 3 महीने से एक्टिव था.
Article Advertisement
Seemanchal
कटिहार में कूड़े के ढेर से 77 किलो सोने-चांदी का मिला गहना, डेढ़ करोड़ के ज्वेलरी के साथ 7 गिरफ्तार - JEWELRY THIEF
बिहार में कूड़े के ढेर से 77 किलो सोने-चांदी का मिला गहना, डेढ़ करोड़ के ज्वेलरी के साथ 7 गिरफ्तार - JEWELRY THIEF कटिहार में कूड़े के ढेर से 77 किलो चांदी और सोने का गहना बरामद किया गया. जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है. पढ़ें पूरी खबर कटिहार: कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां पुलिस ने करोड़ों रु
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Seemanchal
कटिहार में बाढ़ की भयावह तस्वीर: घरों में कमर तक पानी, टीन की नाव पर जल रहा चूल्हा; गांव छोड़ रहे लोग

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
