349 पर पहुंचा दिल्ली-एनसीआर का AQI, नोएडा से दिल्ली आने वाले इन वाहनों पर लगी रोक दिल्ली-एनसीआर की एयर क्वालिटी लगातार गिर रही है।
रविवार को दिल्ली का ओवरऑल AQI 339 रहा जो बहुत खराब की श्रेणी में आता है।
दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों की बात करें तो नोएडा की हवा भी बदतर रही।
यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स AQI 349 पर रहा जो बहुत खराब एयर क्वालिटी की श्रेणी में आता है।
साथ ही गुरुग्राम की हवा में भी प्रदूषण फैला रहा।
यहां का AQI भी 304 पर पहुंच गया।
नोएडा और ओवरऑल दिल्ली की हवा के साथ गुरुग्राम की एयर क्वालिटी भी बहुत खराब की श्रेणी में रही।
बॉर्डर से ट्रकों की एंट्री पर रोक दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए नोएडा यातायात पुलिस ने शनिवार को कई प्रकार के वाणिज्यिक और निजी वाहनों के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश को लेकर पाबंदियों की घोषणा की।
एडवाइजरी के अनुसार चुनिंदा श्रेणियों के वाहनों के डीएनडी,चिल्ला बॉर्डर और कालिंदी कुंज के रास्ते दिल्ली जाने पर रोक होगी और उनके रास्तों को बदला गया है।
बीएस-3 और बीएस-4 डीजल वाहनों पर भी रोक एडवाइजरी के अनुसार बीएस-3 मॉडल के पेट्रोल और बीएस-4 मॉडल के डीजल चालित हल्के चार पहिया वाहनों के नोएडा से दिल्ली जाने पर रोक रहेगी।
इसी तरह आवश्यक सामग्री व सेवाओं को ले जाने वाले या सीएनजी व इलेक्ट्रिक ईंधन से चलने वाले ट्रकों को छोड़कर इस श्रेणी के अन्य वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक रहेगी।
माल ढोने वाले डीजल वाहनों पर भी रोक एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि डीजल डीजल से चलने वाले मध्यम आकार के भारवाहक वाहनों और भारी माल ढोने वाले वाहनों के भी दिल्ली जाने पर रोक रहेगी।
हालांकि, आवश्यक सेवाओं वाले ऐसे वाहनों को छूट दी गई है।
ये है बदला हुआ रूट एडवाइजरी में ऐसे वाहनों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे के रास्ते यमुना एक्सप्रेस वे या ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे होकर गंतव्यों तक जाने की सलाह दी गई है।
Article Advertisement
Business
349 पर पहुंचा दिल्ली-एनसीआर का AQI, नोएडा से दिल्ली आने वाले इन वाहनों पर लगी रोक
349 पर पहुंचा दिल्ली-एनसीआर का AQI, नोएडा से दिल्ली आने वाले इन वाहनों पर लगी रोक दिल्ली-एनसीआर की एयर क्वालिटी लगातार गिर रही है। रविवार को दिल्ली का ओवरऑल AQI 339 रहा जो बहुत खराब की श्रेणी में आता है। दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों की बात करें तो नोएडा की हवा भी बदतर रही। यहां एयर क्वालिटी इंडेक

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

Business
₹59,113 करोड़ की Net Worth दिखाकर मिला Loan, बाद में ₹31.79 करोड़ का दावा! Subhash Chandra पर CBI FIR

Business
भारत में Investment Boom के संकेत: Private निवेश 12% उछला, GDP 7.8%; क्या अब तेजी से बढ़ेंगी नौकरियां?

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
