भारत जनकल्याण के लिए काम करने में यकीन रखता है : लेखी न्यूयॉर्क, नौ सितंबर (भाषा) विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भारत मित्रता, सद्भावना और सहयोग पर यकीन करता है।
उन्होंने इस बार पर जोर दिया कि देश जन-कल्याण के लिए काम करने और बाधा न पहुंचाने में यकीन रखता है।
आधिकारिक यात्रा पर यहां आयीं लेखी ने बुधवार को न्यूयॉर्क में भारत के वाणिज्य दूतावास द्वारा अयोजित समारोह में भारतीय मूल के अमेरिकी समुदाय और प्रवासी जनसमूह के सदस्यों को संबोधित किया।
लेखी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय प्रवासी जनसमूह के सदस्य नवोन्मेषक, इंजीनियर हैं और उन्होंने ‘‘आपके देश के कल्याण में योगदान’’ किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत की सकारात्मकता है जो भारतीयों को एक साथ लाती है।
असल बात यह है कि जिस समाज में हम रहते हैं उसमें हम खुद को आत्मसात कर लेते हैं।
हम मानवजाति की भलाई के लिए काम करने और बाधा न पहुंचाने में यकीन करते हैं।
भारत शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए काम करता है, भारत मानवजाति की प्रगति के लिए काम करता है, भारत वसुदैव कुटुम्बकम के लिए खड़ा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत के नयी-नयी खोज करने के साथ वह दुनिया और अपनी मदद करने की कोशिश कर रहा है और ‘आत्मनिर्भरता’ और आत्म-जीविका इसी के बारे में है।’’ लेखी ने भारतीय प्रवासी समुदाय के प्रयासों के लिए आभार जताया जिसे उन्होंने ‘‘भारत के राजदूत’’ बताया, जिन्होंने अपनी उपलब्धियों और योगदान से ‘‘भारत माता का नाम रोशन किया है।’’ भारत के आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने पर लेखी ने लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश के नाम दिए संबोधन का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत को अगले 25 वर्षों के लिए नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ना है और ‘‘हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जब हम भारत की आजादी के 100 वर्षों का जश्न मनाएं तो आत्मनिर्भर भारत के अपने लक्ष्यों को पूरा करें।’’ विदेश राज्यमंत्री ने कहा, ‘‘भारत का 75 साल पहले जन्म नहीं हुआ था...हमारा देश प्राचीन है, हमारी प्राचीन विरासत है।’’ उन्होंने सभी वैज्ञानिकों और नवोन्मेषकों का भी आभार जताया जो कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपका कैसे शुक्रिया अदा करूं।
जब दुनिया महामारी से जूझ रही थी तो दुनियाभर में पूरा समुदाय एकजुट खड़ा था।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘वैक्सीन मैत्री’’ से लेकर अन्य देशों से भारतीयों को स्वदेश लाने और टीकों के निर्माण तक ‘‘हमने दुनिया को दिखाया कि भारत किसके लिए खड़ा है।’’ लेखी ने कहा, ‘‘जब हम कोरोना वायरस की दूसरी लहर की चपेट में आए तो दुनिया भर में आपके जैसे लोगों ने हमारी मदद की।
हम मित्रता के लिए खड़े हैं, हम सद्भावना और सहयोग के लिए खड़े हैं।’’ कोविड-19 से लोगों की मौत पर शोक जताते हुए उन्होंने कहा कि टीका ही वह मंत्र है जिससे लोगों को बचाया जा सकता है।
उन्होंने कहा, ‘‘भारत बहुत अच्छा कर रहा है क्योंकि हम अपने लिए टीके बना सके और दुनिया के लिए भी इसका उत्पादन कर सके।
दुर्भाग्यपूर्ण रूप से भारत में कोविड-19 के मामले बढ़ने पर यह सुनिश्चित करना पड़ा कि पहले देश के नागरिकों को टीके मिले।’’ लेखी ने कहा कि चाहे समुद्री सुरक्षा हो, आतंकवाद या सतत विकास लक्ष्यों पर स्थिति हो, भारत इन मुद्दों पर काम करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि भारत ने हाल में राष्ट्रीय ढांचागत पाइपलाइन और राष्ट्रीय मौद्रीकरण योजना की घोषणा की और ऑटोमोबाइल, रसायन, औषधि, चिकित्सा उपकरणों, इलेक्ट्रॉनिक्स, खाद्य प्रसंस्करण, नवीनीकरण ऊर्जा, दूरसंचार, कपड़ा जैसे अहम क्षेत्रों में विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए योजना शुरू की।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने प्रवासी समूह के सदस्यों से भारत में वृद्धि और विकास को बढ़ावा देने के लिए इन सभी योजनाओं में हमारा साझेदार बनने का अनुरोध करती हूं।
ऐसा करके वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे सकेंगे और साथ ही महामारी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में मदद कर सकेंगे।’’
Article Advertisement
World
भारत जनकल्याण के लिए काम करने में यकीन रखता है : लेखी
भारत जनकल्याण के लिए काम करने में यकीन रखता है : लेखी न्यूयॉर्क, नौ सितंबर (भाषा) विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भारत मित्रता, सद्भावना और सहयोग पर यकीन करता है। उन्होंने इस बार पर जोर दिया कि देश जन-कल्याण के लिए काम करने और बाधा न पहुंचाने में यकीन रखता है। आधिकारिक यात्रा पर यहां आयीं

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
भारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असर

World
भारत-न्यूजीलैंड Free Trade Agreement 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय कारोबार और निर्यात को क्या मिलेगा फायदा

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

Bihar
जमुई मामले में बड़ा अपडेट: राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश

Seemanchal
किशनगंज में स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों पर पुलिस की नजर, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15142 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8210 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15142 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8210 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
