आर्केस्ट्रा के दौरान आपस में भिड़े दो पक्ष, गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन युवक जख्मी मधेपुरा जिले के भेलवा पंचायत के सखुआ गांव में आर्केस्ट्रा के दौरान दो पक्षों में हुई गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन युवक जख्मी हो गये।
गोली लगने से जख्मी तीनों युवकों को सदर अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
एक युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
इस सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गोलीबारी की घटना में जख्मी हुए तीनों युवक महादलित परिवार के बताये जा रहे हैं।
पुलिस ने केस दर्ज कर नौ लोगों को नामजद किया है।
घटना में जख्मी युवक के पिता सखुआ निवासी सदानंद सादा ने सदर थाना में केस दर्ज कराते हुए कहा कि गांव के ललन यादव, मनोज यादव, और लट्टु यादव आदि ने सोमवार की रात ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया था।
लगभग 11 बजे रात में उनका बेटा विजय सादा, उदय सादा और भांजा छोटू सादा अन्य युवकों के साथ ऑर्केस्ट्रा देखने गया।
ये सभी स्टेज के नीचे बैठकर कार्यक्रम देख रहे थे।
स्टेज पर महिला कलाकारों का कार्यक्रम चल रहा था और स्टेज के नीचे बैठे कुछ युवक संगीत पर थिरक रहे थे।
इसी बीच सखुआ गांव के ललन यादव, लट्टु यादव, मनोज यादव, नीरज कुमार टिंकू कुमार, सिंटू कुमार, दीपक कुमार, मठाही के विजय कुमार, शंकरपुर मौजमा के प्रिंस कुमार आदि वहां पहुंचे और गाने पर थिरक रहे युवकों को जाति सूचक गाली देते हुए मारपीट करने लगे।
इस बात को लेकर दोनों ओर से तीखी नोकझोंक हुई।
घटना के कुछ देकर बाद जब उसके बेटे विजय, उदय और भांजा छोटू घर जाने लगा तो ऑर्केस्ट्रा स्थल से दो सौ गज की दूरी पर बने मचान पर बैठे सभी नामजद अचानक मारपीट शुरू कर गोलियां चलाने लगे।
हमलावरों द्वारा चलायी गयी गोली विजय के पीठ में और उदय के बांह में लगी।
एक गोली छोटू के गले में लगी।
गोली लगने से तीनों बेहोश होकर गिर गये।
घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन मे तीनों को ऑटो से सदर अस्पताल लाया गया।
सदर अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
तीनों युवकों का इलाज सहरसा में चल रहा है।
इस सबंध में मधेपुरा के एसडीपीओ वशी अहमद ने बताया कि आर्केस्ट्रा में बैठने को लेकर विवाद हुआ था।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली गयी थी।
बगैर पूर्व अनुमति के कार्यक्रम का आयोजित करने के मामले में आयोजक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
घटना को लेकर 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
चार नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सदर थाना क्षेत्र के सखुआ गांव में ऑर्केस्ट्रा के दौरान अंधाधुन फायरिंग की बड़ी घटना की जानकारी पुलिस को लगभग दो घंटे बाद मिली।
सदर अस्पताल द्वारा सदर थाना को घटना की जानकारी देने के बाद लगभग डेढ़ बजे रात के बाद पुलिस हड़कत में आयी।
सदर थाना से घटना की सूचना मठाही पुलिस शिविर प्रभारी अमित कुमार को देने के बाद पुलिस सखुआ गांव पहुंची।
इसी बीच इंस्पेक्टर जेपी राय, ह्रदय लाल राम, अरुण सिंह और कमांडो हेड विपीन कुमार घटना स्थल स्थल पर पहुंचे।
घटना पर जब पुलिस पहुंची तो वहां ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम जारी था।
पुलिस ने तुरंत कार्यक्रम को बंद कराते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Bihar
आर्केस्ट्रा के दौरान आपस में भिड़े दो पक्ष, गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन युवक जख्मी
आर्केस्ट्रा के दौरान आपस में भिड़े दो पक्ष, गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन युवक जख्मी मधेपुरा जिले के भेलवा पंचायत के सखुआ गांव में आर्केस्ट्रा के दौरान दो पक्षों में हुई गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन युवक जख्मी हो गये। गोली लगने से जख्मी तीनों युवकों को सदर अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, चिराग पासवान ने बदला रुख; अनंत सिंह-नीरज विवाद पर भी नजर

Bihar
बिहार MLC चुनाव में नामांकन शुरू, पहले दिन 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा; 8 सीटों पर होगा मुकाबला

Bihar
बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, MLC चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
