भारत के युवा खिलाड़ियों की नजरें बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में उम्दा प्रदर्शन पर आलम (मलेशिया), 14 फरवरी (भाषा) विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन और फॉर्म में चल रही मालविका बंसोड़ की अगुवाई में भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों की नजरें मंगलवार से यहां शुरू हो रही बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में अच्छे प्रदर्शन पर लगी होंगी ।
भारतीय महिला और पुरूष टीम क्रमश: कोरिया और मेजबान मलेशिया के खिलाफ पहले दिन जीत के साथ आगाज करना चाहेगी ।
सीनियर खिलाड़ियों के नहीं खेलने से पूरा दारोमदार युवाओं पर होगा ।
इंडिया ओपन विजेता सेन पुरूष टीम की अगुवाई करेंगे ।
किरण जॉर्ज और मिथुन मंजूनाथ भी टूर्नामेंट में अहम भूमिकाओं में होंगे ।
पुरूष टीम को ग्रुप ए में तीन बार की चैम्पियन इंडोनेशिया , हांगकांग और कोरिया के साथ रखा गया है ।
किरण ने पहला विश्व टूर खिताब ओडिशा सुपर 100 में जीता था जबकि मंजूनाथ सैयद मोदी सुपर 300 के सेमीफाइनल में पहुंचे थे ।
रघु मारीस्वामी चौथे एकल खिलाड़ी हैं ।
युगल में रविकृष्णा पीएस और शंकर प्रसाद उदयकुमार पिछले महीने ओडिशा में फाइनल में पहुंचे थे ।मंजीत सिंह और डिंकू सिंह कोंथूजाम से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो बहरीन इंटरनेशनल में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे ।
कोरियाई टीम में जियोन हियोक जिन हैं जो 2014 एशियाई खेलों की टीम के स्वर्ण पदक विजेता रहे और पिछले साल थॉमस कप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे ।
महिला वर्ग में सैयद मोदी इंटरनेशनल फाइनल खेलने वाली मालविका, आकृषि कश्यप और अष्मिता चालिहा चुनौती पेश करेंगे ।
भारत को ग्रुप बी में मलेशिया और गत चैम्पियन जापान के साथ रखा गया है ।
दोनों समूहों में से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और बैंकाक में 17 से 22 मई तक होने वाले थॉमस कप में जगह बनायेंगी ।
भारतीय पुरूष टीम दो बार कांस्य पदक जीत चुकी है जबकि महिला टीम ने कभी पदक नहीं जीता ।
थाईलैंड, चीनी ताइपै और चीन कोरोना महामारी के कारण इसमें भाग नहीं ले रहे हैं ।
Article Advertisement
Sports
भारत के युवा खिलाड़ियों की नजरें बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में उम्दा प्रदर्शन पर
भारत के युवा खिलाड़ियों की नजरें बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में उम्दा प्रदर्शन पर आलम (मलेशिया), 14 फरवरी (भाषा) विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन और फॉर्म में चल रही मालविका बंसोड़ की अगुवाई में भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों की नजरें मंगलवार से यहां शुरू हो रही बैडमिंटन एशिया टी

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
