भारतीय स्पिनर राधा यादव की महिला टी20 रैंकिंग में सुधार दुबई, 28 जून (भाषा) श्रीलंका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई टी20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत की बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) महिला टी20 खिलाड़ियों की रैंकिंग में 13वें स्थान पर पहुंच गयी हैं।
आईसीसी द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग के मुताबिक श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में चार विकेट हासिल करने के बाद राधा गेंदबाजों की सूची में सात पायदान आगे बढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गयी हैं।
भारत ने तीन मैचों की इस श्रृंखला को 2-1 से जीता था।
बल्लेबाजों की तालिका में श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू तीन मैचों में 139 रन बनाकर करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर पहुंच गयी हैं।
उन्होंने दाम्बुला में अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय में नाबाद 80 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी।
वह हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में भी दो स्थान के सुधार के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गयी हैं।
भारत की स्मृति मंधाना (चौथे), जेमिमा रोड्रिग्स (14वें) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (18वें) ने बल्लेबाजी सूची में अपने स्थान बरकरार रखे हैं।
रैंकिंग में आगे बढ़ने वाली अन्य भारतीय गेंदबाज पूजा वस्त्राकर हैं, जो 30 पायदान ऊपर चढ़कर 32वें स्थान पर पहुंच गयी हैं।
रेणुका ठाकुर 83 स्थान की छलांग लगाकर 97वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
वस्त्राकर और रेणुका ने टी20 श्रृंखला में दो-दो विकेट हासिल किये।
इस बीच, श्रीलंका की अनुष्का संजीवनी बल्लेबाजों में चार पायदान ऊपर 60वें स्थान पर पहुंच गयी हैं।
टीम की स्पिनर ओशादी रणसिंघे (11 पायदान के फायदे से 26वें), सुगंधिका कुमारी (नौ पायदान के फायदे से 40वें स्थान पर) और इनोका रणवीरा (16 पायदान के सुधार के साथ 47वें) ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।
Article Advertisement
Sports
भारतीय स्पिनर राधा यादव की महिला टी20 रैंकिंग में सुधार
भारतीय स्पिनर राधा यादव की महिला टी20 रैंकिंग में सुधार दुबई, 28 जून (भाषा) श्रीलंका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई टी20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत की बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) महिला टी20 खिलाड़ियों की रैंकिंग में 13वें स्थान पर पहुंच गयी हैं। आई

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15137 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6751 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15137 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6751 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
