डेढ़ साल बाद टेस्ट टीम में होगी इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, बांग्लादेश के खिलाफ मिल सकता है मौका भारतीय टीम 19 सितंबर से बांग्लादेश के साथ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है।
इस सीरीज में भारतीय टेस्ट टीम में डेढ साल बाद एक धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री हो सकती है।
India vs Bangladesh Test Series: हाल ही में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैचों की सीरीज खेली थी।
जिसके बाद अब टीम इंडिया लंबे ब्रेक पर है।
हालांकि अगले महीने टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लिए ये सीरीज काफी अहम होने वाली है।
वहीं इस सीरीज में टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी की डेढ़ साल के बाद टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है।
जिसको लेकर अब ये खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में खेलता हुआ दिखाई देगा।
पंत की होगी टेस्ट टीम में एंट्री टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट के बाद काफी लंबे समय तक क्रिकेट मैदान से दूर हो गए थे।
जिसके बाद उनकी आईपीएल 2024 में वापसी हुई थी।
ये सीजन पंत के लिए काफी अच्छा रहा था।
जिसके बाद पंत को टी20 विश्व कप 2024 के लिए भी टीम इंडिया में चुना गया था।
पंत की अब वनडे और टी20 टीम में तो वापसी हो गई है।
जबकि अभी टेस्ट में वापसी करना पंत के लिए बाकी है।
जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है।
घरेलू क्रिकेट खेलेंगे पंत बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे।
ऐसे में अब पंत भी रेड बॉल क्रिकेट खेलते हुए दिखेंगे।
दलीप ट्रॉफी में पंत की वापसी की खबरे सामने आ रही है।
साल 2022 के बाद पंत का इस टूर्नामेंट में पहला रेड बॉल मैच हो सकता है।
पंत ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 36 टेस्ट मैच खेले हैं।
जिसमें उनके नाम 2271 रन दर्ज हैं।
इस दौरान पंत के बल्ले से 5 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं।
Border News
डेढ़ साल बाद टेस्ट टीम में होगी इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, बांग्लादेश के खिलाफ मिल सकता है मौका
Published: 14/08/2024, 05:55:00 pm•42 views•Seemanchal Live
डेढ़ साल बाद टेस्ट टीम में होगी इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, बांग्लादेश के खिलाफ मिल सकता है मौका भारतीय टीम 19 सितंबर से बांग्लादेश के साथ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज में भारतीय टेस्ट टीम में डेढ साल बाद एक धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री हो सकती है। India vs Bangladesh Test Series: हाल ही में टीम इ

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Border News
नेपाल में भारी बारिश के बाद कोसी का जलस्तर बढ़ा, सीमांचल में बाढ़ के खतरे को लेकर बढ़ी चिंता

Border News
सिंधु जल विवाद पर पाकिस्तान की बड़ी चेतावनी: ‘पानी रोका गया तो भारत से युद्ध होगा’, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान

Border News
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सख्ती: बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, ‘नो मैन्स लैंड’ से हटाए जा रहे अतिक्रमण
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


