अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार बाढ़ अपडेट: CM सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान का आज तूफानी दौरा, देखें मिनट-टू-मिनट प्रोग्रामबिहार आज का मौसमः पटना में बारिश से आफत, मुजफ्फरपुर-दरभंगा समेत 25 जिलों में वर्षा-ठनका का अलर्टबिहार में अचानक क्या हुआ? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े अफसर, DGP के साथ BPSC और BPSSC अध्यक्ष भी लंबे अवकाश परभारत-नेपाल सीमा पर 25 एलवेस्टर शीट जब्त: 2 नेपाली नागरिक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और थ्री-व्हीलर भी पकड़ाMotihari News: 10 लोगों की मौत, 12 थानों में केस... जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड को बनारस से पकड़ लाई बि...Lakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतबिहार बाढ़ अपडेट: CM सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान का आज तूफानी दौरा, देखें मिनट-टू-मिनट प्रोग्रामबिहार आज का मौसमः पटना में बारिश से आफत, मुजफ्फरपुर-दरभंगा समेत 25 जिलों में वर्षा-ठनका का अलर्टबिहार में अचानक क्या हुआ? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े अफसर, DGP के साथ BPSC और BPSSC अध्यक्ष भी लंबे अवकाश परभारत-नेपाल सीमा पर 25 एलवेस्टर शीट जब्त: 2 नेपाली नागरिक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और थ्री-व्हीलर भी पकड़ाMotihari News: 10 लोगों की मौत, 12 थानों में केस... जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड को बनारस से पकड़ लाई बि...Lakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौत

Article Advertisement

Crime

इंडिगो फ्लाइट में शराबियों ने एयर होस्टेज से की छेड़खानी, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

Patna: यातायात के साधनो की अगर बात करें तो सबसे ज्यादा आरामदायक और कम समय लेने वाला हवाई सफर ही होता है. कहते हैं इसमें सभ्य लोग सफर करते हैं लेकिन अब इसमें भी यात्रियों द्वारा बदतमीजी का मामला सामने आने लग गया है. क्रू मेंबर के साथ बदमाशी की जाने लगी है जिसका खामियाजा बाकी यात्रियों को भुक्तना पड़

इंडिगो फ्लाइट में शराबियों ने एयर होस्टेज से की छेड़खानी, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

Article Advertisement

Patna: यातायात के साधनो की अगर बात करें तो सबसे ज्यादा आरामदायक और कम समय लेने वाला हवाई सफर ही होता है. कहते हैं इसमें सभ्य लोग सफर करते हैं लेकिन अब इसमें भी यात्रियों द्वारा बदतमीजी का मामला सामने आने लग गया है. क्रू मेंबर के साथ बदमाशी की जाने लगी है जिसका खामियाजा बाकी यात्रियों को भुक्तना पड़ जाता है. ताजा मामला इंडिगो की दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट से जुड़ा हुआ है. जहां शराब के नशे में एक यात्री ने एयर होस्टेज और पायलट के साथ मारपीट की है. शराब पीकर सवार हुए थे तीन यात्री बताया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट 6E-6383 ने दिल्ली से पटना के लिए उड़ान तो भरी थी लेकिन फ्लाइट के अंदर तीन युवक शराब पीकर सवार हो गए थे और फ्लाइट के उड़ान भरते ही तीनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. जिसके बाद फ्लाइट के अंदर मौजूद एयर होस्टेस ने शराबियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वो लोग उल्टा उसी के साथ बदसलूकी और छेड़खानी करने लग गए. वहीं, जब पायलट ने बीच में आकर मामला शांत कराना चाहा तो तीनों ने प्लेन के पायलट के साथ मारपीट शुरू कर दी. फ्लाइट में चढ़ते ही हंगामा करना कर दिया शुरू शराबियों में पहले का नाम रोहित कुमार दूसरे का नाम नितिन कुमार का तीसरे का नाम पिंटू कुमार है. तीनों बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं. ये लोग पूरी तरह शराब के नशे में धुत थे. सभी ने फ्लाइट में चढ़ते ही हंगामा करना शुरू कर दिया था. एक साथी मौके से हुआ फरार इस घटना के बाद प्लेन में मौजूद पायलट ने मामले की जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी और सीआईएसफ को दी. फ्लाइट के पटना पहुंचते ही एयरपोर्ट से निकलने से पहले ही उन्हें रोक दिया गया. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जब उनसे सवाल जवाब करना शुरू किया तो उन्होंने खुद को बिहार की एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का खास आदमी बताया लेकिन इसी बीच तीसरा साथी जिसका नाम पिंटू है मौका पाकर वहां से फरार हो गया. दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार आपको बता दें कि इस घटना की जानकारी CISF ने एयरपोर्ट थाना और पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले में लिखित शिकायत दर्ज कर, दो आरोपी रोहित व नितिन कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ थाना ले गई.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read