क्या डिग्री वाकई मायने रखती है?
IIM की छात्रा को मिली 3.5 लाख रुपये महीने की इंटर्नशिप IIM कलकत्ता की एक छात्रा को मुंबई में 3.5 लाख रुपये प्रति माह की इंटर्नशिप मिलने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
यह मामला दिखाता है कि अच्छी डिग्री आज भी शानदार मौके दिला सकती है।
मुंबई की एक ब्रांडिंग एजेंसी की फाउंडर साक्षी जैन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसने डिग्री की अहमियत को लेकर बहस छेड़ दी है।
उन्होंने बताया कि उनकी एक दोस्त, जो इस समय IIM कलकत्ता में पढ़ाई कर रही है, उनको मुंबई में 3.5 लाख रुपये प्रति माह की इंटर्नशिप मिली है।
मोटे पैकेज के लिए अच्छी डिग्रियां जरूरी?
साक्षी ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, “जब मैंने सुना कि मेरी दोस्त को इंटर्नशिप के दौरान 3.5 लाख रुपये हर महीने मिल रहे हैं, तो मैं चौंक गई।” उन्होंने बताया कि यह अनुभव उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर गया कि हो सकता है कि डिग्री की उतनी अहमियत न हो जितनी लोग सोचते हैं, लेकिन कुछ दरवाजे सिर्फ अच्छी डिग्रियों से ही खुलते हैं।
क्या डिग्री वाकई मायने रखती है?
अपने लिंक्डइन पोस्ट में साक्षी ने लिखा, “हम अक्सर सोशल मीडिया पर कहते हैं कि डिग्री मायने नहीं रखती।
मैंने भी यही माना था।
लेकिन कभी-कभी ऐसे लम्हे सामने आते हैं जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “शायद डिग्री हर जगह जरूरी नहीं होती, लेकिन कई बार ये ऐसे मौके देती है जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होता।” दो महीने में 7 लाख की कमाई साक्षी की दोस्त को जो इंटर्नशिप ऑफर मिला है, उससे वह केवल दो महीने में 7 लाख रुपये कमा लेगी।
इसने यह बात उजागर कर दी कि देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (IIMs) से पढ़ाई करने वालों को कैसे शानदार अवसर मिलते हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं साक्षी की यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर वायरल हो गई, जिसे अब तक 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
कई लोगों ने इस पर कमेंट करते हुए IIT और IIM से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए।
एक यूजर ने लिखा, “एक IIT छात्र को दो महीने की इंटर्नशिप के लिए 25 लाख रुपये मिले – मतलब 12.5 रुपये लाख प्रति माह।” IIM टैग हमेशा साथ रहता है एक अन्य यूजर ने कहा, “लोग चाहे जितना भी कहें कि MBA मायने नहीं रखता, लेकिन IIM A, B, और C का टैग जिंदगी भर साथ रहता है और करियर की शुरुआत में बड़ा पैकेज हासिल करने में मदद करता है।” कई लोगों ने यह भी लिखा कि भारत में IIT/IIM जैसी संस्थाएं गर्व का विषय हैं और ये दुनिया की सबसे अच्छी संस्थाओं में गिनी जाती हैं।
IIM कलकत्ता का गौरव गौरतलब है कि IIM Calcutta देश के सबसे प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल्स में से एक है।
यहां से पढ़ चुके छात्रों में इंद्रा नूयी (पूर्व CEO, PepsiCo) और रामचंद्र गुहा (इतिहासकार) जैसे दिग्गज शामिल हैं।
Article Advertisement
Jobs
क्या डिग्री वाकई मायने रखती है? IIM की छात्रा को मिली 3.5 लाख रुपये महीने की इंटर्नशिप
क्या डिग्री वाकई मायने रखती है? IIM की छात्रा को मिली 3.5 लाख रुपये महीने की इंटर्नशिप IIM कलकत्ता की एक छात्रा को मुंबई में 3.5 लाख रुपये प्रति माह की इंटर्नशिप मिलने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। यह मामला दिखाता है कि अच्छी डिग्री आज भी शानदार मौके दिला सकती है। मुंबई की एक ब्रांडिंग एजेंस

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Jobs
बिहार में 32,388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC ने TRE-4 का विज्ञापन जारी किया

Jobs
12वीं पास के लिए भी सरकारी नौकरी का मौका: CPCB में 51 Vacancy, ₹1.71 लाख तक Salary; आज रात बंद होगा आवेदन

Jobs
10वीं पास के लिए India Post में 23,757 पदों पर भर्ती: आज से आवेदन शुरू, बिना लिखित परीक्षा ऐसे बनेगी Merit List

Bihar
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, चिराग पासवान ने बदला रुख; अनंत सिंह-नीरज विवाद पर भी नजर

Bihar
बिहार MLC चुनाव में नामांकन शुरू, पहले दिन 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा; 8 सीटों पर होगा मुकाबला
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
