चार्जर से न हो जाए फोन में ब्लास्ट!
BIS Care ऐप खोल देगा सारे राज, अभी करें इंस्टॉल फोन को चार्ज करने के लिए जो चार्जर आप यूज कर रहे हैं वो असली है भी या नहीं?
इसका पता लगाने के लिए आप इस सरकारी ऐप का यूज कर सकते हैं।
How To Check Fake Mobile Charger: आजकल टाइप-सी चार्जर आम हो गए हैं, लेकिन नकली चार्जर आपके फोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं, यहां तक कि फोन के ब्लास्ट होने का कारण भी बन सकते हैं।
इसलिए, ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर इस बात का पता कैसे करें कि चार्जर असली है या नकली?
दरअसल इससे जानने का भी एक आसान तरीका है।
आपको इसके लिए अपने डिवाइस पर एक सरकारी ऐप इंस्टॉल करना होगा जिसके बाद आपको चार्जर से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी।
चलिए पहले जानें क्या है ये BIS Care ऐप… BIS Care ऐप क्या है?
BIS Care ऐप भारत सरकार द्वारा दी जा रही एक सर्विस है जो आपको किसी भी प्रोडक्ट की ऑथेंटिसिटी जांचने में मदद करता है।
इस ऐप से आप आसानी से यह पता कर सकते हैं कि आपका चार्जर असली है या नकली।
आप इस ऐप को Google Play Store या Apple के App Store से अपने स्मार्टफोन में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
अब कैसे पता करें चार्जर नकली तो नहीं… नकली चार्जर कैसे पहचानें?
ऐप ओपन करें: BIS Care ऐप को ओपन करें और “Verify R no. Under CRS” ऑप्शन सेलेक्ट करें।
डिटेल्स एंटर करें: आपको दो ऑप्शन दिए जाएंगे: प्रोडक्ट रजिस्ट्रेशन नंबर या प्रोडक्ट क्यूआर कोड।
चार्जर पर दिया गया नंबर या कोड एंटर करें या स्कैन करें।
चेक करें: ऐप आपको चार्जर के बारे में पूरी जानकारी देगा, जैसे कि ब्रांड, मॉडल नंबर और यह कि क्या यह भारत में रजिस्टर्ड है।
रजिस्ट्रेशन नंबर कैसे ढूंढें?
आमतौर पर रजिस्ट्रेशन नंबर चार्जर पर या उसकी पैकेजिंग पर “R-XXXXXXX” के फॉर्मेट में लिखा होता है।
अगर आपको यह नंबर नहीं मिल रहा है, तो चार्जर की परचेस रिसीप्ट चेक करें।
यहां भी आपको ये नंबर मिल जाएगा।
क्यों इतना खास है ये ऐप नकली चार्जर से आपके फोन को नुकसान होने का खतरा रहता है।
BIS भारत सरकार की एक ट्रस्टेड इंस्टीटूशन है।
इसलिए इस ऐप के साथ आपको अपनी प्राइवेसी की भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।
आप चार्जर के अलावा इस ऐप से कई तरह के प्रोडक्ट्स के ऑथेंटिसिटी की जांच कर सकते हैं।
Article Advertisement
Technology
चार्जर से न हो जाए फोन में ब्लास्ट! BIS Care ऐप खोल देगा सारे राज, अभी करें इंस्टॉल
चार्जर से न हो जाए फोन में ब्लास्ट! BIS Care ऐप खोल देगा सारे राज, अभी करें इंस्टॉल फोन को चार्ज करने के लिए जो चार्जर आप यूज कर रहे हैं वो असली है भी या नहीं? इसका पता लगाने के लिए आप इस सरकारी ऐप का यूज कर सकते हैं। How To Check Fake Mobile Charger: आजकल टाइप-सी चार्जर आम हो गए हैं, लेकिन नकली चार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
Digital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचें

Technology
WhatsApp में बड़ा बदलाव: अब चैटिंग का तरीका बदलने वाला है, जानिए नए फीचर्स से क्या बदलेगा

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
