अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
गंगा-गंडक ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, बिहार में अगले 48 घंटे तक खतरा; CM सम्राट ने मांगी एयरफोर्स की मददबिहार: गंडक नदी उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे; कई इलाके बाढ़ की चपेट में, NH तक पहुंचा पानीधनकुबेर निकला दरोगा अमित गुप्ता, 13 साल की नौकरी में बनाई करोड़ों की दौलत, EOU की रेड में क्या-क्या ...बिहार के गांव में पली-बढ़ी लड़की, बोलती है फर्राटेदार अंग्रेजी, बच्चों को फ्री में पढ़ाती है ट्यूशन!अररिया में नशे के कारोबार पर सख्ती, भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ेगी निगरानी, डीएम और एसपी ने दिए निर्देशBihar MLC Chunav: अनंत सिंह का बागी स्टाइल, जनसुराज कैंडिडेट के नोमिनेशन पर छोटे सरकार ने बनवाए 50 हजार रसग...एक युवक गिरफ्तार, नेपाल से लाई जा रही थी; मोटरसाइकिल भी जब्तभारत-नेपाल सीमा पर SSB-पुलिस ने 168 लीटर शराब पकड़ी: एक युवक गिरफ्तार, नेपाल से लाई जा रही थी; मोटरसाइकिल भ...सारण में देखते-देखते पानी में डूब गया 2 मंजिला मकान, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजरदुर्गा पूजा और छठ में हैदराबाद से बिहार लौटना हुआ आसान, 9 पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, यहां चेक करें शेड्य...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारगंगा-गंडक ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, बिहार में अगले 48 घंटे तक खतरा; CM सम्राट ने मांगी एयरफोर्स की मददबिहार: गंडक नदी उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे; कई इलाके बाढ़ की चपेट में, NH तक पहुंचा पानीधनकुबेर निकला दरोगा अमित गुप्ता, 13 साल की नौकरी में बनाई करोड़ों की दौलत, EOU की रेड में क्या-क्या ...बिहार के गांव में पली-बढ़ी लड़की, बोलती है फर्राटेदार अंग्रेजी, बच्चों को फ्री में पढ़ाती है ट्यूशन!अररिया में नशे के कारोबार पर सख्ती, भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ेगी निगरानी, डीएम और एसपी ने दिए निर्देशBihar MLC Chunav: अनंत सिंह का बागी स्टाइल, जनसुराज कैंडिडेट के नोमिनेशन पर छोटे सरकार ने बनवाए 50 हजार रसग...एक युवक गिरफ्तार, नेपाल से लाई जा रही थी; मोटरसाइकिल भी जब्तभारत-नेपाल सीमा पर SSB-पुलिस ने 168 लीटर शराब पकड़ी: एक युवक गिरफ्तार, नेपाल से लाई जा रही थी; मोटरसाइकिल भ...सारण में देखते-देखते पानी में डूब गया 2 मंजिला मकान, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजरदुर्गा पूजा और छठ में हैदराबाद से बिहार लौटना हुआ आसान, 9 पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, यहां चेक करें शेड्य...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Bihar

सहरसा-मानसी खंड पर तीन घंटे का ब्लॉक

सहरसा-मानसी खंड पर तीन घंटे का ब्लॉक सहरसा-मानसी रेलखंड पर देर रात ब्लॉक लेकर ट्रैक को सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाने लायक बनाया जा रहा है। इसके लिए रात दस बजे से सुबह चार बजे तक मशीनों से ट्रैक और प्वाइंटस पैकिंग का कार्य किया जा रहा है। ब्लॉक का समय देर रात 12 से तीन बजे तक निर्ध

सहरसा-मानसी खंड पर तीन घंटे का ब्लॉक

Article Advertisement

सहरसा-मानसी खंड पर तीन घंटे का ब्लॉक सहरसा-मानसी रेलखंड पर देर रात ब्लॉक लेकर ट्रैक को सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाने लायक बनाया जा रहा है। इसके लिए रात दस बजे से सुबह चार बजे तक मशीनों से ट्रैक और प्वाइंटस पैकिंग का कार्य किया जा रहा है। ब्लॉक का समय देर रात 12 से तीन बजे तक निर्धारित कर रखा गया है। अन्य समय में अगर ट्रेन का परिचालन होता तो ट्रैक पर हो रहे पैकिंग के कार्य को बंद कर दिया जाता है। रेलवे अधिकारी का कहना है कि ब्लॉक के लिए ऐसा समय रखा गया है जब इस रेलखंड पर ट्रेन नहीं चलती है। ब्लॉक के कारण समस्तीपुर से सहरसा के बीच चलने वाली एक ट्रेन को नियंत्रित कर चलाई जाती है, जो 63344 है। इसका समस्तीपुर से खुलने का समय रोज रात साढ़े दस बजे है। यह ट्रेन अभी करीब आधा घंटा देरी से सहरसा पहुंचती है। ट्रैक और प्वाइंटस पर मशीन से पैकिंग कराने का कार्य सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ राकेश कुमार और पीडब्लूआई अजय कुमार की देखरेख में चल रहा है। मशीन से हो रही पैकिंग की मॉनिटरिंग करने वाले एसएसई इंचार्ज राकेश कुमार ने कहा कि सीएस मशीन से ट्रैक पैकिंग का काम किया जा रहा है। यूनिमेट मशीन से प्वाइंटस पैकिंग का काम किया जा रहा है। ट्रैक पैकिंग का काम मानसी से कोपरिया तक पूरा कर लिया गया है। प्वाइंटस पैकिंग का काम सोनवर्षा कचहरी से बदला घाट तक पूरा हो गया है। एक से दो दिन में यूनिमेट मशीन से प्वाइंटस पैकिंग का काम सोनवर्षा कचहरी से सहरसा की तरफ किया जाएगा। एक सप्ताह में पैकिंग का काम पूरा होने की संभावना : सहरसा-मानसी रेलखंड में हर जगह ट्रैक और प्वाइंटस पैकिंग का काम एक सप्ताह में पूरा हो जाने की संभावना है। पैकिंग का काम पूरा होने के बाद एक रैक गिट्टी (ब्लास्ट) गिराया जाएगा। उसके बाद सहरसा-मानसी रेलखंड ट्रेन की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा रफ्तार की हो जाएगी। काम पूरा होने के बाद किया जाएगा स्पीड ट्रायल : ट्रैक और प्वाइंटस पैकिंग का काम पूरा होने के बाद सहरसा-मानसी रेलखंड का स्पीड ट्रायल किया जाएगा। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read