kaimur: कैमूर जिले में एक बार फिर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. होटल से एक लड़के और लड़की को पकड़ा गया है. बताया जा रहा है कि ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई बार इस होटल में इस तरह की हरकतें हो चुकी है कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है लेकिन फिर भी आज भी इस होटल का संचालन हो रहा है. पुलिस के तरफ से इस होटल को बंद क्यों नहीं किया गया ये सवाल ग्रामीणों के मन में है और वो प्रशासन पर उंगली भी उठा रहे हैं. ग्रामीणों ने लड़के - लड़की को पकड़ा मामला जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के पुसौली के पास संचालित हो रहे होटल राहिल की है. जहां ग्रामीणों ने यहां सेक्स रैकेट चलाने की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद एक लड़के और एक लड़की को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के और लड़की व होटल के मैनेजर को हिरासत में ले लिया साथ ही दोनों से मोहनिया थाना में सघन पूछताछ की गई . एक महीने पहले भी पर चुकी है रेड एक महीने पहले भी इस होटल का नाम बदलकर आदित्य नाम से चला रहा था. जिसके बाद पुलिस ने छापा मारकर 3 जोड़ी लड़के, लड़कियों को पकड़ा था और उन्हें जेल में बंद करा दिया था. वहीं, होटल चला रहे दुर्गावती के पूर्व प्रखंड प्रमुख के ऊपर मोहनिया थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी. ये होटल राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे होने के कारण गलत काम करने वाले लोग इसे सबसे ज्यादा सेफ समझते हैं. ग्रामीणों के अनुसार अक्सर यहां पर लड़के और लड़कियों की भीड़ देखी जाती है. पहले भी कई लोगों को लिया गया हिरासत में ग्रामीणों ने बताया कि ये मामला पहली बार नहीं है बल्कि तीन चार बार ऐसा हो चुका है. यहां पर लड़कियों को लाकर गलत काम करावाया जाता है. जब हम यहां जाकर इन्हें पकड़ने की कोशिश करते है तो कहने लगते हैं कि खाना खाने के लिए आए थे, जो कि बिल्कुल झूठ होती है. यहां कई बार पुलिस की रेड भी पड़ चुकी है लेकिन फिर भी ये मामला नहीं थम रहा है. पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया वहीं, आरोपी नाबालिक लड़के ने बताया कि हम यहां अपने लड़की दोस्त के साथ खाना खाने के लिए आए थे तभी ग्रामीणों द्वारा हमे पकड़ लिया गया. हम कुदरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. होटल के मैनेजर ने भी यहीं बताया कि लड़का लड़की होटल में खाना खाने के लिए आए थे, तभी ग्रामीण होटल में घुसकर हंगामा करना लग गए. पुलिस ने भी जांच के बाद ये कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है और उन्हें छोड़ दिया गया है. जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश है अब सवाल ये है कि जब यहां कई बार सेक्स रैकेट का खुलासा हो चुका है तो फिर ये होटल कैसे चल रहा है.
Article Advertisement
Crime
होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया
kaimur: कैमूर जिले में एक बार फिर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. होटल से एक लड़के और लड़की को पकड़ा गया है. बताया जा रहा है कि ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई बार इस होटल में इस तरह की हरकतें हो चुकी है कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है लेकिन फिर भी आज भी इस होटल का संचालन हो रहा है. पुलिस के तर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
