अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, चिराग पासवान ने बदला रुख; अनंत सिंह-नीरज विवाद पर भी नजरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारनेपाल से बहकर आ रहे हैं पहाड़ी सांप, बिहार के गोपालगंज में बुजुर्ग को डसा, हुई मौतजब पेड़ पर चढ़कर तेंदुआ ने बचाई अपनी जान, बिहार का वीडियो देख हैरत में पड़े लोगइंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंपसिकटी में 7 क्विंटल मक्का के साथ एक युवक गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 14 बोरे और 7 साइकिल ...भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 14 बोरे और 7 साइकिल जब्तएड्स नियंत्रण में पूर्वी चंपारण बिहार में अव्वल'सार्वजनिक मंच के बजाय CM सम्राट के सामने बात रखें', महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान को बिहार के मंत्री की नसीहतसम्राट के प्रधान सचिव की 66 माह बाद CMO से छुट्टी, नीतीश के करीबी IAS रहे दीपक को नया पद क्या मिलाभारत-नेपाल सीमा पर 8 किलो गांजा बरामद: SSB ने 17 साल का किशोर को पकड़ा, घूरना पहुंचाने की थी तैयारीबिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, चिराग पासवान ने बदला रुख; अनंत सिंह-नीरज विवाद पर भी नजरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारनेपाल से बहकर आ रहे हैं पहाड़ी सांप, बिहार के गोपालगंज में बुजुर्ग को डसा, हुई मौतजब पेड़ पर चढ़कर तेंदुआ ने बचाई अपनी जान, बिहार का वीडियो देख हैरत में पड़े लोगइंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंपसिकटी में 7 क्विंटल मक्का के साथ एक युवक गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 14 बोरे और 7 साइकिल ...भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 14 बोरे और 7 साइकिल जब्तएड्स नियंत्रण में पूर्वी चंपारण बिहार में अव्वल'सार्वजनिक मंच के बजाय CM सम्राट के सामने बात रखें', महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान को बिहार के मंत्री की नसीहतसम्राट के प्रधान सचिव की 66 माह बाद CMO से छुट्टी, नीतीश के करीबी IAS रहे दीपक को नया पद क्या मिलाभारत-नेपाल सीमा पर 8 किलो गांजा बरामद: SSB ने 17 साल का किशोर को पकड़ा, घूरना पहुंचाने की थी तैयारी

Article Advertisement

Bihar

अस्पताल प्रबंधन का ढीला रवैया मरीजों पर पड़ रहा भारी

अस्पताल प्रबंधन का ढीला रवैया मरीजों पर पड़ रहा भारी सदर अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टरों की तैनाती होने के बावजूद मरीजों को कोई खास लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। इलाज कराने के लिए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी के साथ ही इमरजेंसी वार्ड में बुधवार को मरीजों की भीड़ लगी रही। ओपीडी के जेन

अस्पताल प्रबंधन का ढीला रवैया मरीजों पर पड़ रहा भारी

Article Advertisement

अस्पताल प्रबंधन का ढीला रवैया मरीजों पर पड़ रहा भारी सदर अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टरों की तैनाती होने के बावजूद मरीजों को कोई खास लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। इलाज कराने के लिए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी के साथ ही इमरजेंसी वार्ड में बुधवार को मरीजों की भीड़ लगी रही। ओपीडी के जेनरल वार्ड में मात्र दो डॉक्टर रहने के कारण मरीजों की भीड़ लगी रही। दो डॉक्टर ओपीडी में मात्र एक घंटा रहने के बाद बाहर निकल गए। सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा सख्ती नहीं बरते जाने के कारण मरीज परेशानियों से जूझने को मजबूर हैं। सदर अस्पताल के जेनरल वार्ड में मरीजों की ज्यादा भीड़ देखते हुए पांच डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी। उम्मीद थी कि पांच डॉक्टरों के रहने से मरीजों के लिए इलाज कराना आसान हो जाएगा। लेकिन नया ड्यूटी चार्ट लगाए गए करीब एक पखवाड़ा बीत गया लेकिन फुल स्ट्रेंथ के साथ ओपीडी चलता हुआ दिखायी नहीं दिया। पिछले दिनों एसडीएम वृंदालाल के निरीक्षण के दौरान भी कई डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए थे। सीएस और डीएस की ओर से भी कई बार कहा गया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन जमीनी स्तर पर उनके निर्देशों का कोई असर होता दिखायी नहीं दे रहा है। ओपीडी में डॉक्टरों की लेटलतीफी बदस्तूर जारी है। मानिकपुर के संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें इलाज कराने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। साहूगढ़ निवासी मो. नौसाद ने कहा कि सदर अस्पताल में इलाज कराना मुश्किल हो गया है। प्रभारी डीएस डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि जो डॉक्टर नहीं आते हैं उसकी रिपोर्ट वरीय अधिकारी को दी जाएगी। Source- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read