अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Lakhimpur Kheri News: मैत्री मैच में नेपाल ने भारत को 3-2 से हरायाBiharsharif News: बिहार ग्रामीण बैंक की नई क्षेत्रीय कमेटी गठित, चार पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारीभारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग: हर आने-जाने वाले व्यक्ति की आईडी जांचीबिहार: औरंगाबाद में चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, इंटरस्टेट कोढ़ा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तारकृष्णनगर में आज, बढ़नी में कल होगा मूर्ति विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा से सटे दोनों कस्बों में सुरक्षा के बीच श...इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB ने की पैदल गश्त: संदिग्धों की चेकिंग कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी, ग्रामीणों ...क्यों चर्चा में है पटना में शुरू हुआ सरस मेला? बिहार सहित 15 राज्यों की महिला उद्यमी ले रहीं हिस्सा261 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, ऑटो रिक्शा भी जब्तक्यों चर्चा में है चंपारण का मर्चा चूड़ा? GI टैग मिलने के बाद बिहार से निकलकर देश- विदेश तक पहुंच रही अनोखी खुशबूजटवारा में SSB ने 118 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर बोरी छोड़कर नेपाल भागे, घुरना थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जअररिया सीमा पर भारत-नेपाल की दोस्ती हुई मजबूत! SSB-APF की संयुक्त बैठक के साथ खेला गया वॉलीबॉल मैचLakhimpur Kheri News: मैत्री मैच में नेपाल ने भारत को 3-2 से हरायाBiharsharif News: बिहार ग्रामीण बैंक की नई क्षेत्रीय कमेटी गठित, चार पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारीभारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग: हर आने-जाने वाले व्यक्ति की आईडी जांचीबिहार: औरंगाबाद में चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, इंटरस्टेट कोढ़ा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तारकृष्णनगर में आज, बढ़नी में कल होगा मूर्ति विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा से सटे दोनों कस्बों में सुरक्षा के बीच श...इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB ने की पैदल गश्त: संदिग्धों की चेकिंग कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी, ग्रामीणों ...क्यों चर्चा में है पटना में शुरू हुआ सरस मेला? बिहार सहित 15 राज्यों की महिला उद्यमी ले रहीं हिस्सा261 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, ऑटो रिक्शा भी जब्तक्यों चर्चा में है चंपारण का मर्चा चूड़ा? GI टैग मिलने के बाद बिहार से निकलकर देश- विदेश तक पहुंच रही अनोखी खुशबूजटवारा में SSB ने 118 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर बोरी छोड़कर नेपाल भागे, घुरना थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जअररिया सीमा पर भारत-नेपाल की दोस्ती हुई मजबूत! SSB-APF की संयुक्त बैठक के साथ खेला गया वॉलीबॉल मैच

Article Advertisement

Crime

गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने अमित शाह से की मुलाकात

गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने अमित शाह से की मुलाकात नयी दिल्ली, छह अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में चार किसानों को कथित तौर पर कुचलने के लिए बेटे के खिलाफ हत्या का मामला द

गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने अमित शाह से की मुलाकात

Article Advertisement

गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने अमित शाह से की मुलाकात नयी दिल्ली, छह अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में चार किसानों को कथित तौर पर कुचलने के लिए बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होने के बाद से मिश्रा की गृह मंत्री से यह पहली मुलाकात है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री मिश्रा नॉर्थ ब्लॉक में पहली मंजिल पर स्थित अपने कार्यालय में आए और करीब आधे घंटे तक वहां रहे। कुछ आधिकारिक कामकाज करने के बाद मिश्रा नॉर्थ ब्लॉक से रवाना हो गए। इसके बाद वह शाह के आवास पर गए, जहां वह करीब आधे घंटे तक रहे। ऐसा माना जा रहा है कि मिश्रा ने गृह मंत्री को उत्तर प्रदेश में अपने गृह जिले लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई घटना के बारे में बताया। पुलिस ने रविवार की घटना में किसानों की मौत को लेकर अजय कुमार मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा और सात अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। केंद्रीय मंत्री ने किसान संगठनों के उन आरोपों से इनकार किया कि उनका बेटा एक कार में बैठा हुआ था। उन्होंने कहा कि उनके पास यह दिखाने के लिए सबूत है कि उनका बेटा कहीं और हो रहे किसी कार्यक्रम में गया हुआ था। मिश्रा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही एक गाड़ी तब पलट गयी जब प्रदर्शनकारियों ने उस पर पथराव किया। किसान उस गाड़ी के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गयी। प्रदर्शनकारियों ने कार में सवार चार लोगों को बाहर निकाला और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read