क्या है ओडिशा का अर्चना नाग सेक्स स्कैंडल, जिससे ओडिशा की राजनीति में भूचाल; अब ऐक्शन में ED अर्चना नाग सेक्स स्कैंडल ने इन दिनों ओडिशा की राजनीति में भूचाल ला दिया है।
विपक्ष लगातार कथित तौर पर बीजू जनता दल (BJD) के कई नेताओं से जुड़े इस सनसनीखेज सेक्स स्कैंडल की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है।
इस बीच खबर आ रही है कि इस हाईप्रोफाइल केस में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो सकती है।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने ओडिशा पुलिस से इस मामले से जुड़ी प्राथमिकी की कॉपी मांगी है।
पुलिस ने हाल ही में 26 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया था।
भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त सौमेंद्र प्रियदर्शी ने मंगलवार को कहा कि ईडी के अधिकारियों ने अर्चना नाग के एक पूर्व साथी द्वारा दर्ज प्राथमिकी की कॉपी मांगी है।
महिला ने शिकायत की थी कि कुछ साल पहले अचर्ना नाग ने उसके ड्रिंक्स और खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया और फिर कुछ अश्लील तस्वीरें लीं।
आरोप यह भी है कि उन तस्वीरों का इस्तेमाल कर सेक्स वीडियो बनाया गया और फिर उसकी मदद से लोगों को ब्लैकमेल किया गया।
महिला ने आरोप लगाया कि अर्चना नाग महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर कर रही थी।
उनका इस्तेमाल प्रभावशाली लोगों को ब्लैकमेल करने के लिए कर रही थी।
पुलिस ने उसके घर से उसका मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन ड्राइव और कंप्यूटर भी बरामद किया है।
पुलिस आयुक्त ने कहा, "पुलिस मामले में वित्तीय लेनदेन और वित्तीय अनियमितताओं की जांच नहीं कर सकती है।
अगर निजी लोग शामिल हैं तो ईडी या आयकर विभाग इस मामले की जांच कर सकता है।" ओडिशा पुलिस ने अर्चना नाग के बैंक अकाउंट की जानकारी के लिए आरबीआई को एक पत्र लिखा था।
संपत्ति भी जब्त कर सकती है ईडी, अर्चना पर शिकंजे की तैयारी आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अर्चना नाग और उनके पति जगबंधु चंद के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के बाद ईडी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत एक मामला दायर करेगी।
इससे ईडी के पास गिरफ्तारी करने, तलाशी और जब्ती करने के साथ-साथ अपराध की आय को अटैच करने का अधिकार होगा।
अर्चना नाग का महल जैसा है घर, दौलत देख अधिकारी हैरान आपको बता दें कि मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी अर्चना नाग के महलनुमा इमारत, कई महंगी कारों के साथ-साथ एक घोड़े को देखकर हैरान रह गए थे।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ईडी अर्चना नाग और उसके पति को सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के साथ-साथ केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई हाई प्रोफाइल लोगों से प्राप्त धन के स्रोत का पता लगा सकती है।
पिछले महीने ओडिया फिल्म निर्माता अक्षय पारिजा द्वारा नाग और एक लड़की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद अर्चना नाग की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई थी।
अर्चना नाग के साथ बीजेडी नेताओं की तस्वीरें, बैकफुट पर सरकार बीते कुछ हफ्तों में सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के साथ अर्चना नाग की कई तस्वीरें सामने आई हैं, लेकिन कोई भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए आगे नहीं आया है।
इस कारण पुलिस के लिए मामले की और गहन जांच करना मुश्किल हो गया है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि एक बार ईडी ने जांच शुरू कर दी तो अर्चना नाग और राजनेताओं के बीच किसी भी तरह का वित्तीय लेन-देन आने वाले दिनों में बीजेडी के लिए शर्मिंदगी का कारण बन सकता है।
भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग, बोली- पुलिस है फेल एक एनजीओ ने उड़ीसा उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा निष्पक्ष और उचित जांच की मांग की है।
भाजपा महिला विंग ने मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि राज्य पुलिस जांच में कोई स्पष्ट प्रगति करने में विफल रही है।
पार्टी ने राज्य पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं करने पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आवास का घेराव करने की धमकी दी है।
Article Advertisement
Crime
क्या है ओडिशा का अर्चना नाग सेक्स स्कैंडल, जिससे ओडिशा की राजनीति में भूचाल; अब ऐक्शन में ED
क्या है ओडिशा का अर्चना नाग सेक्स स्कैंडल, जिससे ओडिशा की राजनीति में भूचाल; अब ऐक्शन में ED अर्चना नाग सेक्स स्कैंडल ने इन दिनों ओडिशा की राजनीति में भूचाल ला दिया है। विपक्ष लगातार कथित तौर पर बीजू जनता दल (BJD) के कई नेताओं से जुड़े इस सनसनीखेज सेक्स स्कैंडल की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। इस ब

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
