अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलबिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहरामघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामानबिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलबिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहरामघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामान

Article Advertisement

Jobs

सातवें चरण की बहाली में देर लगेगी, छठे चरण में हाई स्कूल और इंटर शिक्षक कैंडिडेट्स को एक और मौका

सातवें चरण की बहाली में देर लगेगी, छठे चरण में हाई स्कूल और इंटर शिक्षक कैंडिडेट्स को एक और मौका राज्य के माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में तकरीबन 30 हजार शिक्षकों के पद छठे चरण की नियुक्ति में रिक्त रह जाने की वजह से शिक्षा विभाग ने योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति का एक और मौका दिया है। काउंसिलिं

सातवें चरण की बहाली में देर लगेगी, छठे चरण में हाई स्कूल और इंटर शिक्षक कैंडिडेट्स को एक और मौका

Article Advertisement

सातवें चरण की बहाली में देर लगेगी, छठे चरण में हाई स्कूल और इंटर शिक्षक कैंडिडेट्स को एक और मौका राज्य के माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में तकरीबन 30 हजार शिक्षकों के पद छठे चरण की नियुक्ति में रिक्त रह जाने की वजह से शिक्षा विभाग ने योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति का एक और मौका दिया है। काउंसिलिंग में उपस्थित हुए योग्य अभ्यर्थियों को ही यह अवसर मिल पाएगा। हालांकि पटना और सारण जिला परिषद नियोजन इकाइयों के लिए अलग कार्यक्रम जारी किये गये हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने गुरुवार को नियोजन की दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। वहीं नगर निकाय ( नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत) नियोजन इकाइयों के अभ्यर्थियों को एक और मौका चुनाव आयोग से अनुमित मिलने के बाद ही मिल सकेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने पटना और सारण को छोड़कर राज्य की शेष जिला परिषद नियोजन इकाइयों के लिए जारी अधिसूचना में कहा है कि जिन जिला परिषद नियोजन इकाइयों ने प्रथम समव्यवहार पूरा कर लिया है, उनमें अवशेष रिक्ति एवं जिन पदों पर चयन के बाद अभ्यर्थियों द्वारा तय समय सीमा में योगदान नहीं किया गया हो, को जोड़ते हुए विषयवार एवं कोटिवार रिक्ति की गणना करते हुए द्वितीय समव्यवहार के नियुक्ति की गतिविधि करेंगे। इसके लिए तय समय तालिका के मुताबिक 21 सितंबर तक पटना व सारण को छोड़कर सभी जिप नियोजन इकाइयां पूर्व हुए काउंसिलिंग में उपस्थित अभ्यर्थी जिनका चयन नहीं हुआ था, उनकी प्रतीक्षा सूची एनआईसी के वेबसाइट पर प्रकाशित करेंगे। 26 सितंबर तक नियोजन इकाइयां प्रतीक्षा सूची एवं रोस्टर बिंदु के अनुसार चयन सुची तैयार कर पैनल निर्माण समिति से अनुमोदन कराकर जिला के एनआईसी वेबसाइट पर प्रकाशित करेंगे। 28 सितंबर को चयनित अभ्यर्थियों से सहमति पत्र प्राप्त कर नियोजन पत्र निर्गत करेंगे। पटना जिला परिषद में 705 माध्यमिक तथा 663 उच्च माध्यमिक (कुल 1368) शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर पूरी कवायद करीब दो माह चलेगी। 19 से 29 सितंबर तक आवेदन लिए जायेंगे। 10 अक्टूबर तक औपबंधिक मेधा सूची बनेगी। 13 अक्टूबर को इसका प्रकाशन होगा तथा 14 से 29 अक्टूबर तक इसपर आपत्ति ली जाएगी। अनुमोदित अंतिम मेधा सूची 14 नवम्बर को प्रकाशित होगी। 18 नवम्बर को काउंसिलिंग होगी तथा 21 नवम्बर 2022 को चयनित अभ्यर्थियों से सहमति पत्र प्राप्त कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। सारण में दस दिन में अनुमोदन से नियुक्ति पत्र वितरण तक इसी माह जिला परिषद सारण में नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। माध्यमिक निदेशक ने इस जिप के लिए कुल दस दिनों की समय तालिका निर्धारित की है। उपस्थित अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों का मिलान, जांच के आधार पर तैयार अंतिम मेधा सूची का जिला परिषद द्वारा अनुमोदन 19 सितंबर तक करना होगा। एनआईसी के वेबसाइट पर अंतिम मेधा सूची 21 सितंबर तक प्रकाशित होगी। इस सूची से रोस्टर बिंदु के अनुसार अभ्यर्थियों के चयन हेतु काउंसिलिंग 26 सितंबर को नियुक्ति पत्र वितरण 28 सितंबर को तय किया गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read