Jehanabad: 'आइए ना हमरा बिहार में.. ठोक देंगे गोली कपार में' और 'बिहार में का बा' जैसे सवालों का जवाब अब बिहार पुलिस खुद ही दी रही है. कारस्तानियां ऐसी-ऐसी की जो भी सुन रहा है हैरान हो जा रहा है. अगर आप बिहार में हैं तो थोड़ा सावधान रहें क्योंकि यहां कि पुलिस यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर सामने वाले को गोली मार देती है. जी हां!
सुनकर आपको अटपटा जरूर लग रहा होगा लेकिन ये सच है. इस तरह की एक घटना जहानाबाद से सामने आई है. यहां एक युवक के पास ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट नहीं था तो वह अपनी गाड़ी पुलिस से बचाकर भागने लगा. थानेदार साहब को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने युवक का फोटो वाहन के साथ खीचकर ई-चालान करने की जगह उसे दौड़ा लिया और गोली मारी दी. क्या है मामला?
जिले के ओकरी थाना के थानेदार चंद्रहास कुमार पर एक युवक को गोली मारने का आरोप लगा है. पीड़ित युवक के पिता द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 'ओकरी थाने के थानाध्यक्ष चंद्रहास कुमार और उनके हमराहियों द्वारा अनंतपुर गांव के पास बैरीकेटिंग करके वाहनों के चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान मेरा बेटा सुधीर वहां से गुजर रहा था. उसने ना तो हेलमेट लगा रखा था और ना ही उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस था. मेरा बेटा पुलिस को देखकर भागने लगा. थानाध्यक्ष ने उसका पीछा किया और फिर गोली मार दी. घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती थानेदार की गोली का शिकार हुए युवक सुधीर कुमार को इलाज के लिए आनन-फानन में नालंदा जिले के एक निजी अस्पताल में परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया. डॉक्टरों द्वारा गोली निकाल दी गई है लेकिन अभी भी युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. एसपी ने दिए जांच के आदेश थानेदार के इस कृत की आलोचना पूरे जिले में हो रही है. खाकी पर एक बार फिर से सवाल उठ रहे हैं. वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर एसपी दीपक रंजन ने घोसी सर्किल इंस्पेक्टर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय को मौके पर जाकर जांच करने का निर्देश दिया गया है. -चालान करने की बजाय मारी गोली अक्सर ऐसी परिस्थितियां पुलिस के सामने आ जाती हैं कि कोई पुलिस से छिपकर भागने का प्रयास करता है. वाहन चेकिंग के दौरान अगर ऐसा कोई करता है तो पुलिस उसे अपने इगो पर नहीं लेती. बस उसके भागते हुए का फोटो खीचकर वाहन नंबर ई-चालान एप्लीकेशन में भरकर ई-चालान कर देती है, ना कि गोली मारती है. युवक सुधीर कुमार द्वारा जो अपराध किया गया था उसका सिर्फ जुर्माना ही वसूला जा सकता था और ई-चालान के जरिए चालान किया जा सकता था.
Article Advertisement
Crime
बिहार में खाकी की सनक: हेलमेट ना पहनने पर थानेदार ने युवक को मारी गोली
Jehanabad: 'आइए ना हमरा बिहार में.. ठोक देंगे गोली कपार में' और 'बिहार में का बा' जैसे सवालों का जवाब अब बिहार पुलिस खुद ही दी रही है. कारस्तानियां ऐसी-ऐसी की जो भी सुन रहा है हैरान हो जा रहा है. अगर आप बिहार में हैं तो थोड़ा सावधान रहें क्योंकि यहां कि पुलिस यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर साम

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
