चार दिवसीय अमेरिका यात्रा के बाद स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चार दिवसीय अमेरिका यात्रा के बाद रविवार को स्वदेश लौट आए।
राजधानी दिल्ली के पालम हवाई अड्डे के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर और नृत्य कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।
प्रधानमंत्री ने अपने स्वागत के लिए वहां पहुंचे सभी लोगों को धन्यवाद दिया।
उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन भी किया और कुछ दूर पैदल चलकर उनसे हाथ भी मिलाया।
नड्डा ने इस अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने सारी दुनिया में भारत का डंका बजाया और देश को गौरवान्वित किया।
उन्होंने कहा, ‘‘आज सारी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को एक नयी दृष्टि से देख रही है।
मोदी के नेतृत्व में भारत बदल चुका है।
प्रधानमंत्री की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ जिस आत्मीयता और बेबाकी से बात हुई है, वह भी भारत की अलग तस्वीर प्रस्तुत करती है।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकासवाद के साथ आतंकवाद, विस्तारवाद और जलवायु परिवर्तन पर बेबाकी से बात की और साथ ही साझा तरीके से विभिन्न वैश्विक समस्याओं का कैसे समाधान किया जा सकता है, उसकी भी चर्चा की।
उन्होंने कहा, ‘‘आपने (मोदी) भारत का सम्मान बढ़ाया है।’’ तीन दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 76वें सत्र को संबोधित किया और उससे पहले प्रत्यक्ष क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
इसके अलावा, मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ ही अपने आस्ट्रेलियाई एवं जापानी समकक्षों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
स्वदेश रवाना होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने अमेरिका में पिछले कुछ दिनों में द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जो काफी फलदायी रहे।
उन्होंने ट्वीट किया, 'पिछले कुछ दिनों में विभिन्न सीईओ से बातचीत की और संयुक्त राष्ट्र संबोधन समेत द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जो काफी फलदायी रहा।
मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले वर्षों में भारत-अमेरिका संबंध और मजबूत होंगे।
हमारे लोगों के बीच समृद्ध संबंध हमारी मजबूत धरोहर में शुमार हैं।' प्रधानमंत्री मोदी ने पांच कंपनियों के शीर्ष अमेरिकी सीईओ से भी मुलाकात की और उन्हें देश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
Article Advertisement
World
चार दिवसीय अमेरिका यात्रा के बाद स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री
चार दिवसीय अमेरिका यात्रा के बाद स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चार दिवसीय अमेरिका यात्रा के बाद रविवार को स्वदेश लौट आए। राजधानी दिल्ली के पालम हवाई अड्डे के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने उन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

World
Hormuz पर ईरान का बड़ा कदम: बनेगा नया Restricted Zone, बिना अनुमति घुसे जहाजों को चेतावनी; दुनिया की Oil Supply पर खतरा

World
दुनिया में बन रहा नया Power Center? SCO में साथ दिखे Modi-Xi-Putin, Pakistan के सामने PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
