अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Video: CM सम्राट ने शुरू किया 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान', 30 नवंबर तक पूरे करने होंगे ये कामदिवाली-छठ में बिहार आने पर संकट? दिल्ली से पटना आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग, मुंबई से फ्लाइट 40000 के पारसीमांचल को विशेष लाभ, 4 अक्टूबर से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, देखें समय और ठहरावबिहार में मृत कामगारों को जिंदा दिखाकर फिर बनाया जा रहा मृतक, लेबर कार्ड में गड़बड़ी का खुला 'खेल'नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रही पाकिस्तान की प्रतिबंधित 'गोरी ब्यूटी' और 'चांदनी व्हाइटनिंग', ड्रग विभाग अलर्टबिहार: वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए बड़ी खबर, 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारीभारत-नेपाल सीमा पर 815 बोतल नेपाली शराब जब्त: कुण्डवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्ता...जा रहे हैं नेपाल? तो आधार कार्ड के साथ ये डॉक्यूमेंट भी रखना होगा साथ, SSB ने लागू किया नया नियमBihar Flood: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिखाया बड़ा दिल, राहत कोष में दिए इतने रुपएबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार मौसम: बक्सर-पूर्णिया समेत 13 जिलों में आज बारिश, आंधी-ठनका से सावधान, पटना में उमस करेगी परेशानVideo: CM सम्राट ने शुरू किया 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान', 30 नवंबर तक पूरे करने होंगे ये कामदिवाली-छठ में बिहार आने पर संकट? दिल्ली से पटना आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग, मुंबई से फ्लाइट 40000 के पारसीमांचल को विशेष लाभ, 4 अक्टूबर से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, देखें समय और ठहरावबिहार में मृत कामगारों को जिंदा दिखाकर फिर बनाया जा रहा मृतक, लेबर कार्ड में गड़बड़ी का खुला 'खेल'नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रही पाकिस्तान की प्रतिबंधित 'गोरी ब्यूटी' और 'चांदनी व्हाइटनिंग', ड्रग विभाग अलर्टबिहार: वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए बड़ी खबर, 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारीभारत-नेपाल सीमा पर 815 बोतल नेपाली शराब जब्त: कुण्डवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्ता...जा रहे हैं नेपाल? तो आधार कार्ड के साथ ये डॉक्यूमेंट भी रखना होगा साथ, SSB ने लागू किया नया नियमBihar Flood: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिखाया बड़ा दिल, राहत कोष में दिए इतने रुपएबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार मौसम: बक्सर-पूर्णिया समेत 13 जिलों में आज बारिश, आंधी-ठनका से सावधान, पटना में उमस करेगी परेशान

Article Advertisement

Sports

फुटबॉल कोच रुस्तम अकरामोव का निधन

फुटबॉल कोच रुस्तम अकरामोव का निधन , 20 फरवरी (भाषा) भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कोच रुस्तम अकरामोव का उज्बेकिस्तान में अपने पैत्रिक स्थल पर निधन हो गया। अकरामोव के मार्गदर्शन में 1995 में दिग्गज फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया ने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और टीम ने अपनी सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग हासिल की थ

फुटबॉल कोच रुस्तम अकरामोव का निधन

Article Advertisement

फुटबॉल कोच रुस्तम अकरामोव का निधन , 20 फरवरी (भाषा) भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कोच रुस्तम अकरामोव का उज्बेकिस्तान में अपने पैत्रिक स्थल पर निधन हो गया। अकरामोव के मार्गदर्शन में 1995 में दिग्गज फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया ने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और टीम ने अपनी सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग हासिल की थी। अकरामोव 73 साल के थे। उज्बेकिस्तान की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार उज्बेकिस्तान के इस दिग्गज कोच का निधन 15 फरवरी को हुआ। उज्बेकिस्तान की ओलंपिक संस्था ने कहा, ‘‘उज्बेकिस्तान राष्ट्रीय ओलंपिक समिति और काउंसिल आफ स्पोर्ट्स वेटरंस आफ उज्बेकिस्तान रुस्तम अकरामोव के निधन के संदर्भ में उनके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है।’’ अपने करियर के दौरान उन्होंने उज्बेकिस्तान और पूर्व सोवियत फुटबॉल के विकास में बड़ी भूमिका निभाई। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने अकरामोव के निधन पर शोक जताया है जो 1995 से 1997 तक राष्ट्रीय टीम के प्रभारी रहे। एआईएफएफ ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘हम भारतीय राष्ट्रीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रुस्तम अकरामोव के निधन पर शोक जताते हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’ अपने संक्षिप्त कार्यकाल के दौरान अकरामोव कोई बड़ी ट्रॉफी नहीं जीत पाए लेकिन उनके मार्गदर्शन में सिक्किम के किशोर भूटिया को मार्च 1995 में थाईलैंड के खिलाफ नेहरू कप मैच में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का मौका मिला। अकरामोव के मार्गदर्शन में आईएम विजयन, कार्लटन चैपमैन और ब्रूनो कोटिन्हो जैसे दिग्गजों के अलावा युवा भूटिया भारतीय फुटबॉल टीम का हिस्सा थे। अकरामोव के मार्गदर्शन में भारतीय टीम फरवरी 1996 में अपनी सर्वश्रेष्ठ 94वीं रैंकिंग पर पहुंची। भारतीय टीम इसके अलावा 2017 और 2018 में 96वीं रैंकिंग पर पहुंची थी। अकरामोव का जन्म 1948 में ताशकंद के समीप हुआ। वह स्वतंत्र उज्बेकिस्तान के पहले कोच थे। उज्बेकिस्तान की राष्ट्रीय टीम ने 1992-1994 से दो साल के उनके कार्यकाल के दौरान हिरोशिमा एशियाई खेलों (1994) और मध्य एशियाई चैंपियनशिप में खिताब जीता। उज्बेकिस्तान फुटबॉल में शानदार योगदान के लिए उन्हें सुकरात पदक दिया गया। सरकार ने उन्हें उज्बेकिस्तान गणराज्य के माननीय कोच का भी खिताब दिया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read