भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान धुल ने कहा, मेरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर रहेगा नॉर्थ साउंड (एंटीगा), छह फरवरी (भाषा) भारतीय कप्तान यश धुल को पता है कि अंडर-19 विश्व कप में रिकॉर्ड पांचवें खिताब के दौरान भारत की अगुआई करने के बाद उनकी जिंदगी में अब बड़े बदलाव आ सकते हैं लेकिन दिल्ली का यह युवा बल्लेबाज नहीं चाहता कि प्रसिद्धि और प्रशंसा से खेल से उसका ध्यान भंग हो।
भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के दौरान कई खिलाड़ियों के कोविड-19 से संक्रमित होने के बावजूद शनिवार को खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर पांचवीं बार विश्व कप जीता।
भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर धुल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं सिर्फ क्रिकेट खेलना चाहता हूं।
ध्यान सिर्फ खेल पर रहेगा, बाकी चीजें अपने आप होती रहेंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं मैच दर मैच चीजों पर ध्यान दूंगा।
देखते हैं क्या होता है।’’ दिल्ली में जन्में 19 साल के धुल ने टीम के उप कप्तान और अपने साथी बल्लेबाज शेख रशीद की सराहना करते हुए कहा कि मैदान के अंदर और बाहर उनके संबंध काफी अच्छे हैं।
धुल ने रशीद के बारे में कहा, ‘‘शेख रशीद मेरा सबसे अच्छा मित्र है, हम एक साथ रात्रि भोज करते हैं।
जब हम फाइनल में एक साथ बल्लेबाजी कर रहे थे तो हम मैच को अंत तक ले जाना चाहते थे और पांच से सात ओवर पहले खत्म करना चाहते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों आउट हो गए लेकिन निशांत सिंधू ने काफी अच्छी पारी खेली।
मैदान पर रशीद मुझे सलाह देता रहा और इससे मुझे मदद मिली।
इससे मुझे आत्मविश्वास मिला कि मैं सही फैसले कर रहा हूं।’’ भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012 और 2018 में अंडर-19 विश्व कप खिताब जीता है।
धुल ने सफलता का श्रेय टीम प्रयास को देते हुए कहा कि यह उनके और टीम के उनके साथियों के लिए गौरवपूर्ण लम्हा है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह बड़ा लम्हा है, सभी ने अच्छा साथ दिया इसलिए टूर्नामेंट जीतना हम सभी के लिए बड़ा लम्हा है।
यह टीम प्रयास का नतीजा है, खिलाड़ियों का समर्थन करना अच्छी टीम का संकेत है।
’’ धुल ने कहा, ‘‘हम सकारात्मक मानसिकता के साथ आगे बढ़े।
तेज गेंदबाज एशिया कप से ही हमारे लिए शानदार काम कर रहे हैं।
रवि कुमार ने हमें अच्छी शुरुआत दिलाई और राज बावा ने शानदार गेंदबाजी की।’’ कप्तान ने बावा की जमकर तारीफ की जिन्होंने फाइनल में 31 रन देकर पांच विकेट चटकाने के अलावा 35 रन भी बनाए।
उन्होंने कहा, ‘‘राज बावा की आलराउंडर के रूप में अहम भूमिका है।
उसकी मानसिकता काफी अच्छी है और उसे अपने खेल पर भरोसा है।
बावा अपनी बाउंसर से बल्लेबाजों को हैरान कर देता है।
वह काफी तेज गति से गेंदबाजी करता है।’’
Article Advertisement
Sports
भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान धुल ने कहा, मेरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर रहेगा
भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान धुल ने कहा, मेरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर रहेगा नॉर्थ साउंड (एंटीगा), छह फरवरी (भाषा) भारतीय कप्तान यश धुल को पता है कि अंडर-19 विश्व कप में रिकॉर्ड पांचवें खिताब के दौरान भारत की अगुआई करने के बाद उनकी जिंदगी में अब बड़े बदलाव आ सकते हैं लेकिन दिल्ली का य

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
