टर्बुलेंस में फंसी फ्लाइट; झटके से 8000 फीट नीचे आई, देखें विमान में कैसे मची चीख पुकार?
Flight Emergency Landing: अमेरिका जा रही फ्लाइट भीषण तूफान में फंस गई और उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन प्लेन क्रैश होने से बच गया।
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Emergency Landing Due To Turbulence: अमेरिका जाने वाली एक फ्लाइट अचानक टर्बुलेंस में फंस गई।
जैसे ही फ्लाइट तूफान में फंसी, विमान डगमगाने लगा।
डर के मारे पैसेंजर्स चीखने चिल्लाने लगे।
पूरे विमान में उथल पुथल मच गई।
तूफान के असर से विमान एक झटके में 8000 फीट नीचे आ गया।
इतनी नीचे आकर फ्लाइट स्टेबल हुई तो यात्रियों ने सांस ली।
इसके बाद विमान के अंदर जो नजारा दिखा, उसने सभी को चौंका दिया।
कहीं पैसेंजर एक दूसरे के ऊपर गिरे थे तो कहीं उनका सामान बिखरा हुआ था।
इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक बार तो आप भी डर जाएंगे।
यात्रियों में चीख पुकार मची है और उनका सामान इधर से उधर उड़ रहा है।
कोपेनहेगन डायवर्ट करके कराई इमरजेंसी लैंडिंग मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस की फ्लाइट 957 ने स्वीडन के स्टॉकहोम से संयुक्त राज्य अमेरिका के मियामी जाने के लिए उड़ान भरी थी।
जब विमान ग्रीनलैंड के ऊपर था तो वह तूफान में फंस गया।
इससे विमान के अंदर पैनिक क्रिएट हुआ।
पैसेंजरों की जान दांव पर लग गई थी।
गनीमत रही कि विमान गोते खाता हुआ नीचे आकर स्टेबल हो गया, वरना पता नहीं क्या होता।
पायलट ने तुरंत नजदीकी एयरपोर्ट पर ATC से संपर्क किया।
इसके बाद फ्लाइट को कोपेनहेगन के लिए डायवर्ट करके इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विमान में उथल पुथल मचने से पैसेंजर्स घायल हुए हैं और उनमें दहशत फैली है।
उनके सामान का भी काफी नुकसान हुआ है।
पूरे विमान में पैसेंजरों का सामान, प्लेट्स, खाना बिखरा पड़ा था।
पैसेंजरों को कोपेनहेगन में होटल में ठहराया गया एविएशन सोर्स न्यूज़ के अनुसार, किसी पैसेंजर को गंभीर चोट नहीं लगी, लेकिन एक शख्स का सिर छत से टकरा गया था।
पैसेंजरों को रेस्कयू करके प्राथमिक उपचार दिया गया है।
विमान की सफाई कराई गई और सामान को समेटकर रखा गया।
स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस की ओर से घटनाक्रम के बारे में बताया गया कि विमान को हुए नुकसान का आकलन नहीं लगाया जा सका है, लेकिन कोपेनहेगन एयरपोर्ट पर सर्वोत्तम सुविधाएं और काफी कर्मचारी हैं, जो पैसेंजर्स की देखभाल कर रहे हैं।
पैसेंजरों को कोपेनहेगन में होटल में ठहराया गया है।
पैसेंजर्स सुरक्षित हैं और उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।
World
टर्बुलेंस में फंसी फ्लाइट; झटके से 8000 फीट नीचे आई, देखें विमान में कैसे मची चीख पुकार?
Published: 16/11/2024, 06:59:27 pm•23 views•Seemanchal Live
टर्बुलेंस में फंसी फ्लाइट; झटके से 8000 फीट नीचे आई, देखें विमान में कैसे मची चीख पुकार? Flight Emergency Landing: अमेरिका जा रही फ्लाइट भीषण तूफान में फंस गई और उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन प्लेन क्रैश होने से बच गया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

World
ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, नए नेता के चयन तक संभालेंगे पद

World
US-ईरान शांति वार्ता पर संकट! जेडी वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद्द, इजरायल के हमलों से बढ़ा तनाव
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


