शहीद दिवस पर सजाया गया मेला रूपसपुर गांव चंदवा जहां खेली गई थी खून की होली।
वहां सजाया गया मेला।
यहां लाशों के ढेर पर मातम नहीं बल्कि हर वर्ष मेला लगाया जाता है।
बीते 22 नवंबर 1971 को रूपसपुर गांव में खून की होली खेली गई थी ।
इस खूनी खेल में 14 आदिवासियों का कत्लगाह रूपसपुर गांव बन गया था ।
यह दिन क्षेत्रवासियों के लिए अविस्मरणीय अध्याय बनकर रह गया है।
वहीं 22 नवंबर के दिन आदिवासी समाज के लोगों ने यहां मेला सजाया।
इस अवसर पर जश्न के माहौल में आदिवासी समुदाय जहां अपने बिछुडे साथियों को याद किया वही आदिवासी युवक एवं युवतियां मेले के बहाने अपने जीवन साथी तलाश करते रहे।
ज्ञात हो कि धमदाहा प्रखंड अन्तर्गत मीरगंज थाना क्षेत्र में रूपसपुर गांव के आदिवासी समुदाय इलाके के जमींदारों की लगभग 300 एकड़ जमीन पर बटाई दारी कर जीवन गुजर-बसर करते थे।
कुछ वर्षों तक बटाईदारी करने के बाद भूमि सर्वे का समय आ गया।
परिणामस्वरूप आदिवासियों ने जमीन पर कब्जा जमा लिया।
जिससे जमींदारों एवं आदिवासियों के बीच जंग शुरू हो गई।
गांव में आग लगाई गई सैकड़ों चक्र गोलियां एवं तीर धनुष के प्रहार से खून की नदियां बह गई।
उसमें चौदह आदिवासी मारे गए थे।
भोला पासवान शास्त्री की सरकार में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी दी ।
इस खूनी खेल में मारे गए लोगों की याद में आदिवासियों ने शहीद स्मारक बनवाया।
जिसका उद्घाटन झामुमो नेता शिबू सोरेन द्वारा 1981 ईस्वी में किया गया।
उस समय से मेला को यादगार बनाने का सिलसिला हर वर्ष बदस्तूर जारी है ।
मेले को लेकर आदिवासी उत्साहित हैं।
मेला समिति के सदस्य सहित ग्रामीणों ने बताया इस मौके पर पारंपरिक खेल तीरंदाजी में तीर कमान का करतब और फुटबॉल में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने के लिए पहुंचेते हैं।
जबकि रंगारंग कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति की खूबसूरती देखी जाती है।
इस मेले में दूरदराज से यहां आदिवासी समुदाय के लोग पहुंचते हैं और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Politics
शहीद दिवस पर सजाया गया मेला
शहीद दिवस पर सजाया गया मेला रूपसपुर गांव चंदवा जहां खेली गई थी खून की होली। वहां सजाया गया मेला। यहां लाशों के ढेर पर मातम नहीं बल्कि हर वर्ष मेला लगाया जाता है। बीते 22 नवंबर 1971 को रूपसपुर गांव में खून की होली खेली गई थी । इस खूनी खेल में 14 आदिवासियों का कत्लगाह रूपसपुर गांव बन गया था । यह दिन क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Bihar
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, चिराग पासवान ने बदला रुख; अनंत सिंह-नीरज विवाद पर भी नजर

Bihar
बिहार MLC चुनाव में नामांकन शुरू, पहले दिन 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा; 8 सीटों पर होगा मुकाबला
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
