फारबिसगंज: स्थानीय प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित रुंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आरआइटीएम) परिसर में सोमवार को इंजीनियर्स डे समारोहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर निदेशक डॉ. अजिताभ, प्राचार्य डॉ. राशिद हुसैन, डॉ. संजय प्रधान सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन व मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शिक्षकों, विद्यार्थियों और पदाधिकारियों ने राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं की भूमिका को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
पूरा वातावरण कृतज्ञता व प्रेरणा की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।
बताया गया कि यह दिवस भारतरत्न और देश के महान अभियंता डॉ. विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में हर वर्ष मनाया जाता है।
संस्थान के ट्रस्ट के चेयरमैन एम.पी. रुंगटा का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया।
उन्होंने कहा कि डॉ. विश्वेश्वरैया का जीवन यह संदेश देता है कि कठिन परिस्थितियों में भी संकल्प व परिश्रम से असंभव को संभव बनाया जा सकता है।
हमें विद्यार्थियों को उसी आदर्श के अनुरूप तैयार करना है ताकि वे सीमांचल व देश का गौरव बढ़ा सकें।
निदेशक डॉ. संजय प्रधान ने कहा कि इंजीनियर केवल मशीन या इमारत नहीं बनाते, बल्कि वे देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
इंजीनियर्स डे हमें यह स्मरण कराता है कि तकनीक का उपयोग तभी सार्थक है जब वह समाज के कल्याण के लिए हो।
प्राचार्य डॉ. राशिद हुसैन ने कहा कि इंजीनियरिंग शिक्षा का उद्देश्य केवल करियर निर्माण नहीं, बल्कि सामाजिक समस्याओं का समाधान ढूंढना भी है।
आरआइटीएम के निदेशक डॉ. अजीताभ ने कहा कि आज इंजीनियरिंग केवल तकनीकी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सोचने व समस्या को अवसर में बदलने का तरीका भी है।
समारोह के दौरान आरआइटीएम परिसर में चल रहे रेनोवेशन व कंस्ट्रक्शन कार्यों में सक्रिय योगदान देने वाले साइट इंजीनियर को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।
Article Advertisement
Seemanchal
इंजीनियर्स डे पर आरआइटीएम फारबिसगंज में भव्य कार्यक्रम — डॉ. विश्वेश्वरैया को विनम्र नमन, साइट इंजीनियर सम्मानित
फारबिसगंज: स्थानीय प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित रुंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आरआइटीएम) परिसर में सोमवार को इंजीनियर्स डे समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. अजिताभ, प्राचार्य डॉ. राशिद हुसैन, डॉ. संजय प्रधान सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन व मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Seemanchal
कटिहार में बाढ़ की भयावह तस्वीर: घरों में कमर तक पानी, टीन की नाव पर जल रहा चूल्हा; गांव छोड़ रहे लोग

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15112 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15112 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
