अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा पर 648 लीटर नेपाली शराब जब्त: SSB के जवानों को देख तस्कर नेपाल की तरफ भागाBihar Tomorrow Weather: बिहार से मानसून की वापसी के संकेत, अगले 48 घंटे अहम, जानें कल कैसा रहेगा मौसम?बाढ़ग्रस्त इलाके में CM का रेड कार्पेट पर शाही अंदाज में 'तफरीह', रोहिणी बोलीं- आपदा में भी झूठी शान-शौकत वाला प्रोटोकॉलखुली जीप, समर्थकों का हुजूम और नारेबाजी… अनुज सिंह के नामांकन से पटना में अनंत सिंह का सियासी संदेशगंगा-गंडक ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, बिहार में अगले 48 घंटे तक खतरा; CM सम्राट ने मांगी एयरफोर्स की मददबिहार: गंडक नदी उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे; कई इलाके बाढ़ की चपेट में, NH तक पहुंचा पानीधनकुबेर निकला दरोगा अमित गुप्ता, 13 साल की नौकरी में बनाई करोड़ों की दौलत, EOU की रेड में क्या-क्या ...बिहार के गांव में पली-बढ़ी लड़की, बोलती है फर्राटेदार अंग्रेजी, बच्चों को फ्री में पढ़ाती है ट्यूशन!खुली जीप में अनुज संग अनंत, लगे 'नीतीश-ललन जिंदाबाद' के नारे; प्रशांत किशोर की जनसुराज का शक्ति प्रदर्शन - patna graduate seat anant singh power show anuj singh nomination 50000 rasgullas win certainअररिया में नशे के कारोबार पर सख्ती, भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ेगी निगरानी, डीएम और एसपी ने दिए निर्देशBihar MLC Chunav: अनंत सिंह का बागी स्टाइल, जनसुराज कैंडिडेट के नोमिनेशन पर छोटे सरकार ने बनवाए 50 हजार रसग...सीमा पर 648 लीटर नेपाली शराब जब्त: SSB के जवानों को देख तस्कर नेपाल की तरफ भागाBihar Tomorrow Weather: बिहार से मानसून की वापसी के संकेत, अगले 48 घंटे अहम, जानें कल कैसा रहेगा मौसम?बाढ़ग्रस्त इलाके में CM का रेड कार्पेट पर शाही अंदाज में 'तफरीह', रोहिणी बोलीं- आपदा में भी झूठी शान-शौकत वाला प्रोटोकॉलखुली जीप, समर्थकों का हुजूम और नारेबाजी… अनुज सिंह के नामांकन से पटना में अनंत सिंह का सियासी संदेशगंगा-गंडक ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, बिहार में अगले 48 घंटे तक खतरा; CM सम्राट ने मांगी एयरफोर्स की मददबिहार: गंडक नदी उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे; कई इलाके बाढ़ की चपेट में, NH तक पहुंचा पानीधनकुबेर निकला दरोगा अमित गुप्ता, 13 साल की नौकरी में बनाई करोड़ों की दौलत, EOU की रेड में क्या-क्या ...बिहार के गांव में पली-बढ़ी लड़की, बोलती है फर्राटेदार अंग्रेजी, बच्चों को फ्री में पढ़ाती है ट्यूशन!खुली जीप में अनुज संग अनंत, लगे 'नीतीश-ललन जिंदाबाद' के नारे; प्रशांत किशोर की जनसुराज का शक्ति प्रदर्शन - patna graduate seat anant singh power show anuj singh nomination 50000 rasgullas win certainअररिया में नशे के कारोबार पर सख्ती, भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ेगी निगरानी, डीएम और एसपी ने दिए निर्देशBihar MLC Chunav: अनंत सिंह का बागी स्टाइल, जनसुराज कैंडिडेट के नोमिनेशन पर छोटे सरकार ने बनवाए 50 हजार रसग...

Article Advertisement

Bihar

दो घंटे ठप रही इमरजेंसी सेवा, परेशानी

दो घंटे ठप रही इमरजेंसी सेवा, परेशानी 108 एंबुलेंस परिचालन बंद करने संबंधित आदेश के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों ने गुरुवार को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे इमरजेंसी में कामकाज ठप हो गया और मरीजों के परिजनों को मजबूर होकर निजी अस्पताल जाना पड़ा। पूरे दो घंटे त

दो घंटे ठप रही इमरजेंसी सेवा, परेशानी

Article Advertisement

दो घंटे ठप रही इमरजेंसी सेवा, परेशानी 108 एंबुलेंस परिचालन बंद करने संबंधित आदेश के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों ने गुरुवार को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे इमरजेंसी में कामकाज ठप हो गया और मरीजों के परिजनों को मजबूर होकर निजी अस्पताल जाना पड़ा। पूरे दो घंटे तक अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। बाद में डीएस के आश्वासन पर स्वास्थ्यकर्मियों का गुस्सा शांत हुआ और मरीजों का इलाज शुरू हुआ। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन के साथ-साथ मरीज के परिजनों ने राहत की सांस ली। तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे 108 एंबुलेंस के ईएमटी रामकुमार और मो. शाकिब हुसैन का कहना था कि सीएस के लिखित आश्वासन पर पिछले चार-पांच साल से एंबुलेंस के साथ-साथ अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में ड्रेसर का काम करते रहे हैं। इसके लिए उन्हें डीएचएस से भुगतान किया जा रहा था। लेकिन अचानक आवंटन नहीं होने की बात कहकर एंबुलेंस परिचालन ठप करने का आदेश निकाल भुगतान पर रोक लगा दी गई। उनका कहना था कि दिन-रात चौबीसों घंटे इमरजेंसी का जिम्मा संभाल रहे हैं लेकिन अचानक से परिचालन बंद करने का आदेश निकाल दिया जाना न्यायसंगत नहीं है। इसी बात से गुस्साए ईएमटी और एंबुलेंस चालक इमरजेंसी वार्ड में दोपहर डेढ़ बजे से साढ़े 3 बजे तक ताला लगाकर काम नहीं किया। डीएस डॉ. अरूण वर्मा ने तीन दिनों के अंदर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया तब स्वास्थ्यकर्मियों ने ताला खोला। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड में मरीज और परिजनों की भीड़ लग गई। एक दर्जन से अधिक मरीजों को लौटाया वापस : विरोध प्रदर्शन के दौरान डायरिया से पीड़ित अनिता देवी को लेकर परिजन सदर अस्पताल आए थे। लेकिन गेट पर से ही स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें वापस लौटा दिया। अनिता के बिगड़ते हालात को देख परिजन मजबूर होकर उसे निजी क्लीनिक लेकर गए। अनिल कुमार अपने तीन साल के पुत्र अंश का इलाज कराने अस्पताल आए थे। अंश का सिर फटा था। आग्रह पर भी स्वास्थ्यकर्मियों ने ड्रेसिंग करने से मना कर दिया। यही हाल लबही टोला के सुरेन्द्र यादव, झहुरा के विपीन मंडल, संतोष मंडल और बकौर के इन्द्रा देवी का था। सभी इलाज के लिए गुहार लगाते रहे लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों ने उनकी एक नहीं सुनी। सदर अस्पताल में गुरुवार को प्रदर्शन कर रहे 108 एंबुलेंस के ईएमटी से बात करते डीएस डॉ. अरूण कुमार। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read