अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलबिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहरामघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामानबिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलबिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहरामघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामान

Article Advertisement

Crime

क्राइम से कराह उठा बिहार: बेगूसराय में फायरिंग, पटना में अपहरण, अब भागलपुर में बिजनेसमैन की हत्या

क्राइम से कराह उठा बिहार: बेगूसराय में फायरिंग, पटना में अपहरण, अब भागलपुर में बिजनेसमैन की हत्या क्राइम से कराह रहा है। सरकार के बड़े बड़े दावों के बीच अपराधियों के हौसले बुलंद हैं वहीं पुलिस प्रशासन पस्त है। बेगूसराय में बाइक सवार बदमाशों ने 4 थाना क्षेत्रों से गुजरते हुए करीब 30 किलोमीटर तक फायरि

क्राइम से कराह उठा बिहार: बेगूसराय में फायरिंग, पटना में अपहरण, अब भागलपुर में बिजनेसमैन की हत्या

Article Advertisement

क्राइम से कराह उठा बिहार: बेगूसराय में फायरिंग, पटना में अपहरण, अब भागलपुर में बिजनेसमैन की हत्या क्राइम से कराह रहा है। सरकार के बड़े बड़े दावों के बीच अपराधियों के हौसले बुलंद हैं वहीं पुलिस प्रशासन पस्त है। बेगूसराय में बाइक सवार बदमाशों ने 4 थाना क्षेत्रों से गुजरते हुए करीब 30 किलोमीटर तक फायरिंग कर एक की जान ले ली और दहशत फैला दिया। लेकिन, पुलिस पकड़ नहीं पाई। यह आग ठंडी भी नहीं हो पाई थी कि एक दिन बाद राजधानी पटना में अस्पताल मालिकों का अपरहण कर अपराधियों ने कानून व्यवस्था को कड़ी चुनौती दी। बेलगाम अपराधी यहीं नही रुके। एक बार फिर बुधवार की रात भागलपुर में सिल्क कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी बुधवार की रात नाथनगर थाना क्षेत्र के मोमिन टोला निवासी सिल्क के बड़े कारोबारी मोहम्मद अफजाल को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। घटना लगभग 10:30 बजे की है। घर के ही पास चार बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। कारोबारी अफजाल को चार गोली लगने की बात पुलिस अधिकारी बता रहे हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए मायागंज स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी बाबूराम, एसपी सिटी स्वर्ण प्रभात, एएसपी सिटी शुभम आर्य सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान घटनास्थल पर पहुंचे। सिल्क कारोबारी मोहम्मद अफजाल नाथनगर थाना क्षेत्र के मोमिन टोला के रहने वाले थे। मोमिन टोला मोड़ पर ही उनकी दुकान के पीछे घर भी है। वे घर से निकल कर दुकान के पास लगी बाइक लेने के लिए आए थे, उसी दौरान पहले से मौजूद बाइक पर सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश चंपानगर की तरफ भाग निकले। गोलियों की आवाज सुन कारोबारी के परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंचे और इलाज के लिए उन्हें अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अफजाल का व्यवसाय काफी बड़ा था और कई राज्यों में वे सिल्क के कपड़ों की सप्लाई करते थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read