अमित शाह की बैठक में जाने से रोका तो बिफर गए गिरिराज सिंह, गाड़ी से वापस लौटे; बाद में मनाया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बिहार के किशनगंज में हुई बीजेपी नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे गिरिराज सिंह को सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर रोक दिया।
इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज आग बबूला हो गए और सुरक्षाकर्मियों पर बरस पड़े।
बाद में नाराज होकर वे सर्किट हाउस लौट गए।
बाद में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद समेत अन्य नेताओं ने उन्हें मनाया और फिर गिरिराज बैठक में शामिल हुए।
गृह मंत्री अमित शाह किशनगंज की माता गुजरी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को पहुंचे।
यहां मेडिकल कॉलेज में बीजेपी सांसद, विधायकों और विधान पार्षदों के साथ शाम में अहम बैठक आयोजित की गई।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी जब अपनी गाड़ी से बैठक में शामिल होने पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गाड़ी के साथ अंदर जाने से रोक दिया।
गिरिराज गुस्सा हो गए और फिर सर्किट हाउस लौट गए।
बाद में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मनाया और गिरिराज बैठक में शामिल हुए।
राधामोहन सिंह भी गेट से पैदल गए बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एमजीएम स्थित कार्यक्रम स्थल में बिना पास के किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी।
एमजीएम के गेट नम्बर 2 में वीआईपी को प्रवेश की एंट्री थी।
सुरक्षा इतनी कड़ी थी कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री राधामोहन सिंह की गाड़ी को भी सुरक्षा कर्मियों ने गेट के बाहर रुकवा दिया।
इसके बाद इन्हें पैदल ही गेट के अंदर जाना पड़ा।
वहीं, कई मंत्रियों के सिर्फ एक वाहन के प्रवेश की अनुमति दी गई।
उनके एस्कॉर्ड वाहनों को अंदर नहीं जाने दिया गया।
पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी, राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने भी इसी गेट से प्रवेश किया और फिर बैठक में शामिल हुए।
Article Advertisement
Education
अमित शाह की बैठक में जाने से रोका तो बिफर गए गिरिराज सिंह, गाड़ी से वापस लौटे; बाद में मनाया
अमित शाह की बैठक में जाने से रोका तो बिफर गए गिरिराज सिंह, गाड़ी से वापस लौटे; बाद में मनाया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बिहार के किशनगंज में हुई बीजेपी नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे गिरिराज सिंह को सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर रोक दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज आग बबूला हो गए और

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
