दिल्ली में कोविड-19 की तीसरी लहर आ गई है, बुधवार को 10 हजार नए मामले आ सकते हैं: जैन दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की तीसरी लहर आ गई है।
शहर में बुधवार को 10 हजार नए मामले सामने आ सकते हैं और संक्रमण दर 10 प्रतिशत पर पहुंच सकती है।
मंत्री ने यह भी कहा कि अब सभी संक्रमितों के नमूनों का जीनोम अनुक्रमण मुमकिन नहीं है, केवल 300 से 400 नमूनों का ही जीनोम अनुक्रमण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में 10 हजार के करीब नए मामले आ सकते हैं और संक्रमण दर 10 प्रतिशत पर पहुंच सकती है.... शहर में तीसरी लहर शुरू हो चुकी है।’’ जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार अभी तक सभी संक्रमितों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेज रही थी, ताकि देश में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के प्रसार का आकलन किया जा सके।
जैन ने कहा, ‘‘ यह केवल एक सामान्य कवायद थी...अब हमें पता है कि देश में ‘ओमीक्रोन’ फैल चुका है, इसलिए केवल 300 से 400 नमूनों का ही जीनोम अनुक्रमण किया जा रहा है।
’’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि दिल्ली में करीब 15,000 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 14 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
पिछली बार जब शहर में इतने ही सक्रिय मामले थे, तब 20 गुना अधिक मरीज वेंटिलेटर पर थे।
उन्होंने बताया किदकोविड-19 संबंधी जांच भी बढ़ा दी गई है, मंगलवार को करीब 90 हजार नमूनों की जांच की गई थी।
अद्यतन सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में एक जनवरी को 247 मरीज अस्पताल में भर्ती थे, जिनकी संख्या चार जनवरी को बढ़कर 531 हो गई।
वहीं, ऑक्सीजन की जरूरत तब 94 मरीजों को थी और अब 168 लोगों को पड़ रही है, जबकि वेंटिलेटर पर चार लोग थे और अब 14 लोग हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले कहा था कि सबसे बदतर स्थिति में अगर एक दिन में कोविड-19 के एक लाख मामले सामने आते हैं, तो उनकी सरकार उस स्थिति को भी संभाल लेगी।
जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार ने एक ‘कोविड वॉर रूम’ सक्रिय किया है, जो बिस्तर की उपलब्धता, मरीजों की संख्या, ऑक्सीजन आदि के बारे में जिला और अस्पताल-वार ब्योरा तैयार करेगा।
दिल्ली सरकार ने मंगलवार को शहर में सप्ताहांत पर कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी।
शहर में मंगलवार को कोविड-19 के 5,481 नए मामले सामने आए थे, जो 16 मई के बाद सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले थे।
वहीं, संक्रमण दर 8.37 प्रतिशत थी और संक्रमण से तीन और मरीजों मौत हुई थी।
शहर में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा।
Article Advertisement
Politics
दिल्ली में कोविड-19 की तीसरी लहर आ गई है, बुधवार को 10 हजार नए मामले आ सकते हैं: जैन
दिल्ली में कोविड-19 की तीसरी लहर आ गई है, बुधवार को 10 हजार नए मामले आ सकते हैं: जैन दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की तीसरी लहर आ गई है। शहर में बुधवार को 10 हजार नए मामले सामने आ सकते हैं और संक्रमण दर 10 प्रतिशत पर पहुंच

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
