अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर पीएम मोदी का जन्मदिन दीप जलाकर मनाया: नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने दी बधाई, पूरे ...इंडिया-नेपाल बॉर्डर पर आधी रात ड्रामा: सिर पर बोरी रखकर घुस रहे थे तस्कर, जवानों ने बोरी खोली तो उड़े होश!बिहार के हर थाने में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, पुलिस की ओर से बच्चों को फ्रेंडली वातावरण मुहैया कराने की पहलसासाराम में मुस्लिम महिलाओं ने कुछ इस अंदाज में मनाया PM मोदी का जन्मदिन, बिहार के अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएंभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़े दो शराब तस्कर: 150 बोतल शराब और बाइक जब्त, सुरसंड पुलिस को सौंपाभारत-नेपाल सीमा पर खाद माफिया में हड़कंप! एसएसबी और कृषि विभाग की संयुक्त बैठक, संदिग्ध दुकानों पर छापेमारी की तैयारीभारत-नेपाल सीमा पर 97.8 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरारसीतामढ़ी : नेपाल से भारत में दाखिल हो रही थी शराब की खेप, एसएसबी ने दो तस्करों को पकड़ानीतीश ने जेडीयू के सभी विधायक और एमएलसी को पटना बुलाया, 18 सितंबर के कार्यक्रम में क्या खास?बिहार: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कौन-कहां रक्तदान करने पहुंचे, सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा जानिए?केसीआर से लड़ाई में बिहार को क्यों घसीट रहे रेवंत रेड्डी? पहले भी डीएनए पर सवाल से बवालभारत-नेपाल सीमा पर पीएम मोदी का जन्मदिन दीप जलाकर मनाया: नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने दी बधाई, पूरे ...इंडिया-नेपाल बॉर्डर पर आधी रात ड्रामा: सिर पर बोरी रखकर घुस रहे थे तस्कर, जवानों ने बोरी खोली तो उड़े होश!बिहार के हर थाने में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, पुलिस की ओर से बच्चों को फ्रेंडली वातावरण मुहैया कराने की पहलसासाराम में मुस्लिम महिलाओं ने कुछ इस अंदाज में मनाया PM मोदी का जन्मदिन, बिहार के अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएंभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़े दो शराब तस्कर: 150 बोतल शराब और बाइक जब्त, सुरसंड पुलिस को सौंपाभारत-नेपाल सीमा पर खाद माफिया में हड़कंप! एसएसबी और कृषि विभाग की संयुक्त बैठक, संदिग्ध दुकानों पर छापेमारी की तैयारीभारत-नेपाल सीमा पर 97.8 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरारसीतामढ़ी : नेपाल से भारत में दाखिल हो रही थी शराब की खेप, एसएसबी ने दो तस्करों को पकड़ानीतीश ने जेडीयू के सभी विधायक और एमएलसी को पटना बुलाया, 18 सितंबर के कार्यक्रम में क्या खास?बिहार: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कौन-कहां रक्तदान करने पहुंचे, सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा जानिए?केसीआर से लड़ाई में बिहार को क्यों घसीट रहे रेवंत रेड्डी? पहले भी डीएनए पर सवाल से बवाल

Article Advertisement

Politics

व्यापक विचार-विमर्श के बाद लागू की गई 'अग्निपथ' योजना: राजनाथ सिंह

व्यापक विचार-विमर्श के बाद लागू की गई 'अग्निपथ' योजना: राजनाथ सिंह नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) 'अग्निपथ' योजना को लेकर तेज होते विरोध प्रदर्शनों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को योजना का बचाव करते हुए कहा कि इसे पूर्व सैनिकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद लागू किया गया है। सिंह ने कहा

व्यापक विचार-विमर्श के बाद लागू की गई 'अग्निपथ' योजना: राजनाथ सिंह

Article Advertisement

व्यापक विचार-विमर्श के बाद लागू की गई 'अग्निपथ' योजना: राजनाथ सिंह नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) 'अग्निपथ' योजना को लेकर तेज होते विरोध प्रदर्शनों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को योजना का बचाव करते हुए कहा कि इसे पूर्व सैनिकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद लागू किया गया है। सिंह ने कहा कि योजना के संबंध में राजनीतिक कारणों से 'भ्रम' फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत भर्ती कर्मियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सिंह ने टीवी 9 मीडिया समूह द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में कहा, 'यह योजना सशस्त्र बलों की भर्ती प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आएगी। कुछ लोग इसके बारे में गलतफहमी फैला रहे हैं। हो सकता है कि लोगों में कुछ भ्रम हो, क्योंकि यह एक नयी योजना है।' रक्षा मंत्री ने कहा कि इस योजना को पूर्व सैनिकों के साथ लगभग दो साल तक विचार-विमर्श करने के बाद लागू किया गया है और इस संबंध में आम सहमति के आधार पर निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि लोगों में देश के लिए अनुशासन और गर्व की भावना हो।' रक्षा मंत्री ने किसी राजनीतिक दल का नाम लिए बिना कहा कि 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ कुछ विरोध प्रदर्शनों के राजनीतिक कारण हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'राजनीति करने के लिए और भी बहुत सारे मुद्दे हैं। लेकिन हम चाहे विपक्ष में रहें या फिर सत्ता में में, जो भी राजनीति करते हैं, वह देश के लिए होती है।' रक्षा मंत्री ने कहा, 'क्या हमें देश के जवानों का मनोबल गिराना चाहिए? यह सही नहीं है।' अग्निपथ योजना के तहत चार साल के लिए अनुबंध के आधार पर जवानों की भर्ती की जाएगी, जिसके बाद उनमें से 75 प्रतिशत को पेंशन के बिना अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी जाएगी। शेष 25 प्रतिशत को नियमित सेवा के लिए बरकरार रखा जाएगा। इन जवानों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। योजना के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 'अग्निपथ योजना' के तहत भर्ती किए जाने वाले कर्मियों को राज्य सरकारों, निजी उद्योगों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और अर्धसैनिक बलों की विभिन्न नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read