पादरी के साथ राहुल गांधी की बातचीत को लेकर भाजपा ने हमला बोला, कांग्रेस ने पलटवार किया नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राहुल गांधी के साथ बातचीत के दौरान ईसाई पादरी द्वारा हिंदू देवी शक्ति को लेकर की गई कथित टिप्पणियों वाले वीडियो का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि यह विपक्षी दल के 'हिंदू विरो€धी' चेहरे को दिखाता है।
इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने भाजपा पर अपनी ‘‘नफरत की फैक्ट्री’’ के जरिये भ्रामक सूचना फैलाने का आरोप लगाया तथा कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के सफलतापूर्वक शुरू होने के बाद से और हताश हो गयी है।
कई भाजपा नेताओं समेत अन्य लोगों द्वारा साझा किए गए वीडियो में, जॉर्ज पोन्नैया के रूप में पहचाने गये पादरी को कथित तौर पर गांधी से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ईसा मसीह ही ‘‘असली भगवान हैं।
... वह एक इंसान के रूप में प्रकट हुए।
शक्ति की तरह नहीं...।’’ पादरी कांग्रेस नेता के उस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या ईसा मसीह को भगवान माना जाता है या नहीं।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि इस वीडियो ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की वास्तविकता को उजागर कर दिया है।
उन्होंने इसे नवरात्र की शुरुआत से पहले देवी शक्ति का अपमान करार दिया।
उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ऐसे मामलों में शामिल हुई है क्योंकि पार्टी पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठा चुकी है।
पात्रा ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान गांधी मंदिरों में जाने का दिखावा करते हैं लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद इनका ‘‘हिंदू-विरोधी’’ चेहरा सामने आता है।
पात्रा ने कहा 'क्या यह भारत जोडो है?
एक धर्म का दूसरे के तुष्टीकरण के लिए अपमान करना।
सामान्य तौर पर कांग्रेस, विशेष रूप से राहुल गांधी की हिंदुओं से नफरत अब कोई छिपा मामला नहीं रह गया है।...राहुल गर्व के साथ इसे अपनी बांह पर पहनते हैं!
राहुल गांधी द्वारा वास्तव में 'भारत तोड़ो'।
' इस बीच, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, ‘‘भाजपा की ‘हेट फैक्ट्री’ गांधी के संबंध में एक घटिया ट्वीट प्रसारित कर रही है।
ऑडियो में जो कुछ भी रिकॉर्ड हुआ है, उससे इसका कोई संबंध नहीं है।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह भाजपा का विशिष्ट तुच्छ तरीका है।
भारत जोड़ो यात्रा की सफल शुरुआत और लोगों द्वारा मिल रहे समर्थन को देखकर ये हताश हो गए हैं।’’ रमेश ने आरापे लगाया, ‘‘जो लोग महात्मा गांधी की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं।
जिन लोगों ने नरेंद्र दाभोलकर, गोविंद पनासरे, गौरी लंकेश और एमएम कलबुर्गी जैसे लोगों की हत्या की, वे आज सवाल उठा रहे हैं।
कैसा घटिया मजाक है।
भारत जोड़ो यात्रा की भावना को ठेस पहुंचाने के लिए ऐसे सभी प्रयास बुरी तरह विफल होंगे।’’ भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पादरी के साथ गांधी का वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले जॉर्ज पोन्नैया ने कहा कि ईसा मसीह ही एकमात्र वास्तविक ईश्वर है न कि कोई शक्ति या अन्य भगवान।’’ पूनावाला ने ट्वीट किया, ‘‘इस व्यक्ति को हिंदुओं के खिलाफ घृणा के लिए पहले भी गिरफ्तार किया गया था।
उन्होंने यह भी कहा था, ‘मैं जूते इसलिए पहनता हूं ताकि भारत माता की अशुद्धियां हमें दूषित न कर सकें।’ भारत जोड़ो, भारत तोड़ो के प्रतीकों के साथ ।’’
Article Advertisement
Crime
पादरी के साथ राहुल गांधी की बातचीत को लेकर भाजपा ने हमला बोला, कांग्रेस ने पलटवार किया
पादरी के साथ राहुल गांधी की बातचीत को लेकर भाजपा ने हमला बोला, कांग्रेस ने पलटवार किया नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राहुल गांधी के साथ बातचीत के दौरान ईसाई पादरी द्वारा हिंदू देवी शक्ति को लेकर की गई कथित टिप्पणियों वाले वीडियो का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
