कांग्रेस सांसद बोले- RSS पर भी लगे PFI जैसा बैन, गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने दिया जवाब कई दिनों तक कट्टरपंथी संगठन पीएफआई पर छापेमारी के बाद मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
केंद्र सरकार की ओर से इस अतिवादी संगठन और उससे जुड़ी संस्थाओं पर अगले 5 सालों के लिए बैन लगा दिया गया है।
इस बीच पूरे मामले पर राजनीति भी तेज हो गई और आरएसएस का नाम भी इसमें घसीटा जा रहा है।
कांग्रेस के सांसद के. सुरेश ने कहा कि पीएफआई के खिलाफ जैसी कार्रवाई हुई है, वैसी ही आरएसएस के खिलाफ भी होनी चाहिए।
सुरेश ने कहा कि संघ पर भी बैन लगना चाहिए।
यह संगठन अतिवादी गतिविधियों को बढ़ावा देता है . सुरेश ने कहा कि आरएसएस भी ऐसा ही काम करता है।
उस पर भी पीएफआई की तरह ही बैन लगना चाहिए।
सुरेश ने कहा कि आरएसएस देश में बहुसंख्यक सांप्रदायिकता को बढ़ावा देता है।
इसलिए उस पर भी बैन लगाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सांप्रदायिकता चाहे अल्पसंख्यकों के बीच हो या फिर बहुसंख्यकों में हो, दोनों ही देश के लिए खतरनाक हैं।
वहीं इस पर जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कांग्रेस पर हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो हमेशा देशविरोधी ताकतों के बचाव में खुलकर आ जाते हैं।
टेनी ने कहा कि पीएफआई के खिलाफ सबूतों के आधार पर फैसला लिया गया है।
आने वाले समय में भी जैसा इनपुट मिलेगा, उसके आधार पर ही ऐक्शन लिया जाएगा।
ये खतरनाक लोग हैं, तभी तो इनको बैन किया गया है।
एनआईए की ओर से इसके सबूतों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
कांग्रेस पर अटैक करते हुए टेनी ने कहा कि वह तो हमेशा देशविरोधी ताकतों के बचाव में खुलकर आ जाते हैं।
गौरतलब है कि सैकड़ों की संख्या में देश भर के राज्यों से पीएफआई के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
इनमें से कई लोगों को रिमांड पर भेजा गया है।
Article Advertisement
Crime
कांग्रेस सांसद बोले- RSS पर भी लगे PFI जैसा बैन, गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने दिया जवाब
कांग्रेस सांसद बोले- RSS पर भी लगे PFI जैसा बैन, गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने दिया जवाब कई दिनों तक कट्टरपंथी संगठन पीएफआई पर छापेमारी के बाद मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार की ओर से इस अतिवादी संगठन और उससे जुड़ी संस्थाओं पर अगले 5 सालों के लिए बैन लगा दिया गया है। इस बीच पूरे

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
