अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार: नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, थानाध्यक्ष को एसआईटी से हटाकर तबादले का आदेशबिहार मौसमः पटना समेत 20 जिलों में आज बारिश, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 40 km/h से चलेंगी हवाएं, ठनका से सावध...बिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितबिहार में बाढ़ से टूटे मकान पीएम आवास से बनेंगे! शिवराज ने पटना से भागलपुर तक सर्वे किया, केंद्र से मदद दिलाएंगेनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलबिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहरामबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार: नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, थानाध्यक्ष को एसआईटी से हटाकर तबादले का आदेशबिहार मौसमः पटना समेत 20 जिलों में आज बारिश, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 40 km/h से चलेंगी हवाएं, ठनका से सावध...बिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितबिहार में बाढ़ से टूटे मकान पीएम आवास से बनेंगे! शिवराज ने पटना से भागलपुर तक सर्वे किया, केंद्र से मदद दिलाएंगेनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलबिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहराम

Article Advertisement

Education

Purnea:- गुलाबबाग गणेश महोत्सव पर भक्ति जागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

  गुलाबबाग गणेश महोत्सव पर भक्ति जागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम गुलाबबाग मेला ग्राउंड में दस दिवसीय महागणपति महोत्सव में प्रत्येक रात भक्ति जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । बुधवार से शुरू इस दस दिवसीय गणेश महोत्सव में गुरुवार की रात्रि पूर्णिया एवं बाहर के कलाकारों

Purnea:- गुलाबबाग गणेश महोत्सव पर भक्ति जागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

Article Advertisement

  गुलाबबाग गणेश महोत्सव पर भक्ति जागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम गुलाबबाग मेला ग्राउंड में दस दिवसीय महागणपति महोत्सव में प्रत्येक रात भक्ति जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । बुधवार से शुरू इस दस दिवसीय गणेश महोत्सव में गुरुवार की रात्रि पूर्णिया एवं बाहर के कलाकारों द्वारा पूरी रात भक्ति जागरण कार्यक्रम किया गया जबकि शुक्रवार की रात्रि कसम कसबा सांस्कृतिक मंच द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन पूर्णिया की पूर्व महापौर विभा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौके पर जिप उपाध्यक्ष नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह, जदयू के वरष्ठि नेता जितेंद्र यादव, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेंद्र संचेती, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष बबलू चौधरी, निवर्तमान वार्ड पार्षद राजीव कुमार उर्फ पप्पू पासवान आदि मौजूद थे। पूर्व महापौर ने महागणपति महोत्सव के आयोजकों एवं कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को धन्यवाद दिया। पूर्व महापौर कहा कि कसम कसबा सांस्कृतिक मंच के निदेशक रोहित्सव पप्पू जी के निर्देशन में प्रस्तुत कार्यक्रम काफी सराहनीय एवं आकर्षक रहा। कार्यक्रम में कसम कसबा सांस्कृतिक मंच के कलाकारों द्वारा फॉग डांस, संजय मश्रिा द्वारा गजल, ईला भारती द्वारा लोकगीत, प्रभात झा द्वारा गजल एवं लोकगीत की प्रस्तुति दी गई । इसके अलावा आकांक्षा डांस एकेडमी पूर्णिया, एबी डांस ग्रुप पूर्णिया, चंदू डांस ग्रुप नेवालाल चौक, डेयर टू डांस ग्रुप पूर्णिया, वेस्टर्न डांस ग्रुप जनता चौक, अमित झा डांस स्कूल, नियाज डांस एकेडमी गुलाबबाग, ब्राउन बी बॉयज डांस ग्रुप पूर्णिया द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में कसम कसबा सांस्कृतिक मंच के कलाकार प्रभाष झा, भूमी नंदी, सोनू राय, सिम्पी सिंह, राजू गुप्ता, चंद्रप्रकाश चंदू, अभिमन्यु कुमार, अनमोल कुमार, अमित कुंवर, नवनीत कुमार, राकेश कुमार, अमर कुमार, मो नियाज, सोनाली सहित 100 सौ से अधिक कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। मंच संचालन आकाश कुमार ने किया। मौके पर सुनील सन्नी, भरत भगत, पंकज सिंह, दिलीप पोद्दार, संजय सिंह, अनिल शर्मा, मंटू गुप्ता, बप्पन बिहारी, अंसार अहमद बलियावी, सुनील जायसवाल, मुकेश जायसवाल आदि मौजूद थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read