अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार एनडीए में 'खटपट'? लव-कुश मंच पर सम्राट-निशांत साथ-साथ बड़ा सियासी संदेश दे गए, नीतीश की विरासत से एनड...राहुल गांधी के कार्यक्रम में PM की मिमिक्री की बिहार तक गूंज, कोई किया बचाव तो किसी ने बताया घिनौनातेजस्वी यादव बोले- बिहार बाढ़-सुखाड़ से बेहाल, सरकार जश्न पर करोड़ों खर्च, राहत नहींटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारOpinion: केसीआर निशाना तो बिहार क्यों बहाना... कहीं राज ठाकरे न बन जाएं रेवंत रेड्डी? वक्त रहते संभलें वरना...औरंगाबाद में किसान सम्मान समारोह सह एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम, IG विकास वैभव ने किसानों को किया सम्मानित308 पहिये, 200 टन वजन और बेल्जियम से यूपी का सफर! बिहार की सड़क पर उतरा 'जॉयंट ट्रक', रोकनी पड़ी रेलगाड़ीबिहार के 534 BDO अब 21 से हड़ताल पर जाएंगे, जानें किन मांगों को आंदोलन रह रहे ग्रामीण विकास सेवा के अफसरसंतोष सुमन बोले- राहुल ने PM की विदेश नीति का मजाक उड़ाया, सरकार संवेदनशीलता से कर रही काम450 किलो यूरिया के साथ युवक को पकड़ा: एसएसबी को खाद ले जाने के कागजात नहीं थेगोपालगंज में पुलिस सम्मेलन में एसपी ने दिए निर्देश, अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्य के प्रभावी इस्तेमाल पर जोरबिहार एनडीए में 'खटपट'? लव-कुश मंच पर सम्राट-निशांत साथ-साथ बड़ा सियासी संदेश दे गए, नीतीश की विरासत से एनड...राहुल गांधी के कार्यक्रम में PM की मिमिक्री की बिहार तक गूंज, कोई किया बचाव तो किसी ने बताया घिनौनातेजस्वी यादव बोले- बिहार बाढ़-सुखाड़ से बेहाल, सरकार जश्न पर करोड़ों खर्च, राहत नहींटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारOpinion: केसीआर निशाना तो बिहार क्यों बहाना... कहीं राज ठाकरे न बन जाएं रेवंत रेड्डी? वक्त रहते संभलें वरना...औरंगाबाद में किसान सम्मान समारोह सह एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम, IG विकास वैभव ने किसानों को किया सम्मानित308 पहिये, 200 टन वजन और बेल्जियम से यूपी का सफर! बिहार की सड़क पर उतरा 'जॉयंट ट्रक', रोकनी पड़ी रेलगाड़ीबिहार के 534 BDO अब 21 से हड़ताल पर जाएंगे, जानें किन मांगों को आंदोलन रह रहे ग्रामीण विकास सेवा के अफसरसंतोष सुमन बोले- राहुल ने PM की विदेश नीति का मजाक उड़ाया, सरकार संवेदनशीलता से कर रही काम450 किलो यूरिया के साथ युवक को पकड़ा: एसएसबी को खाद ले जाने के कागजात नहीं थेगोपालगंज में पुलिस सम्मेलन में एसपी ने दिए निर्देश, अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्य के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर

Article Advertisement

World

कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान को घर-घर ले जाना होगा: प्रधानमंत्री मोदी

  कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान को घर-घर ले जाना होगा: प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कम टीकाकरण वाले 40 से अधिक जिलों के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में, टीकाकरण का दायरा बढ़ाने के लिए अभिनव तरीके अपनाने की जरूरत रेखांकित करते हुए कहा

कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान को घर-घर ले जाना होगा: प्रधानमंत्री मोदी

Article Advertisement

  कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान को घर-घर ले जाना होगा: प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कम टीकाकरण वाले 40 से अधिक जिलों के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में, टीकाकरण का दायरा बढ़ाने के लिए अभिनव तरीके अपनाने की जरूरत रेखांकित करते हुए कहा कि टीकाकरण अभियान को घर-घर ले जाना होगा। उन्होंने इस संबंध में जागरुकता फैलाने के लिए धार्मिक नेताओं की मदद लेने पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री ने इटली की अपनी हालिया यात्रा के दौरान वैटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मुलाकात का उल्लेख करते हुए कहा कि टीकों के बारे में धार्मिक नेताओं के संदेश को जनता तक ले जाने की विशेष आवश्यकता है।’’ उन्होंने जिलाधिकारियों से कोविड रोधी टीकों को लेकर जागरूकता फैलाने और अफवाहों को दूर करने के लिए स्थानीय धार्मिक नेताओं की मदद लेने की अपील की। मोदी ने जिलों के अधिकारियों से कहा, ‘‘अब तक आप, लोगों को टीकाकरण केंद्रों तक ले जाने के लिए काम कर रहे थे, अब समय आ गया है कि टीका घर-घर पहुंचाया जाए और ‘हर घर दस्तक’ अभियान के साथ काम किया जाए। अब तक जिन्हें टीका नहीं लगा है उन्हें इसकी पहली खुराक सुनिश्चित करें लेकिन दूसरी खुराक देने पर भी उतना ही ध्यान दें।’’ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में उन जिलों के अधिकारी शामिल हुए जहां पर 50 फीसदी से भी कम पात्र लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक मिली है और दूसरी खुराक लगवाने वाले लोगों की संख्या भी जहां पर कम है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि ये 40 जिले झारखंड, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और मेघालय समेत विभिन्न राज्यों से हैं। बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 और सीओपी26 बैठकों में शामिल होकर विदेश से लौटने के तुरंत बाद यह बैठक की।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read