अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तारबाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तार

Article Advertisement

Politics

Coronavirus: कोरोना वायरस ने पकड़ी रफ्तार... 24 घंटे में दोगुने केस, 2 की मौत

Coronavirus: देश में भारी तबाही मचा चुके कोरोना वायरस ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. भारत में कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में ही कोरोना वायरस के दोगुने से अधिक केस रिकॉर्ड किए गए हैं. यही नहीं कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हो गई है. कोरोना मामलों में अचानक आए उ

Coronavirus: कोरोना वायरस ने पकड़ी रफ्तार... 24 घंटे में दोगुने केस, 2 की मौत

Article Advertisement

Coronavirus: देश में भारी तबाही मचा चुके कोरोना वायरस ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. भारत में कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में ही कोरोना वायरस के दोगुने से अधिक केस रिकॉर्ड किए गए हैं. यही नहीं कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हो गई है. कोरोना मामलों में अचानक आए उछाल से सरकार और स्वास्थ्य विभाग चिंता में आ गए हैं. माना जा रहा है कि केंन्द्र सरकार की ओर से कोरोना वायरस को लेकर केंन्द्र राज्यों को एक बार फिर दिशा निर्देश जारी कर सकता है. सबसे बुरा हाल देश के महाराष्ट्र राज्य का है सबसे बुरा हाल देश के महाराष्ट्र राज्य का है. यहां बीते कल यानी मंगलवार को कोरोना वायरस के 155 केस मिले हैं. जो सोमवार को मिले मामलों से डबल से भी ज्यादा हैं. आपको बता दें कि सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 61 केस मिले थे. इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के अब तक 81, 38, 653 केस मिले हैं. महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार राज्य में एक दिन के भीतर कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 68 है. कुल मिलाकर राज्य में अब तक 79,89,565 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. हालांकि सक्रिय मामले की संख्या अभी भी 662 बनी हुई है. महाराष्ट्र की बात करें तो सबसे ज्यादा केस पुणा ( 206 ) में मिले है. दूसरे नंबर पर मुंबई है, जहां कोरोना के 144 केस पाए गए हैं. वहीं, ठाणे में कोविड के 98 सक्रिय केस हैं. आपको बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 5166 जांच की गई हैं. महाविनाश को साथ लेकर आई थी दूसरी लहर आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में महाविनाश को अपने साथ लेकर आई थी. इस दौरान देश में न जानें कितने लोगों ने अपने को खोया और न जाने कितने बच्चे, कितने लोग अनाथ हो गए. यह वो दौर था, जिसमें लोगों ने मौत को बहुत करीब से देखा. अस्पताल फुल हो चुके थे, ऑक्सीजन किसी भी रेट में नहीं मिल रहे थे. मरीज अस्पतालों में बिना ऑक्सीजन के दम तोड़ रहे थे. यहां तक कि लोग अपने परिजनों का अंतिम संस्कार तक नहीं कर पा रहे थे. ऐसे अब जब कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं तो देश फिर से चिंता में पड़ गया है.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read