अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारपश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने रद्द किया बिहार के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले 5 डॉक्टरों का पंजीकरण"प्रश्न-पत्र की फोटो असली या नकली", बिहार दारोगा भर्ती धांधली में EOU को BPSSC से चाहिए इन 6 सवालों बड़े के...JDU का नीतीशकरण तो बहाना है, असली मकसद 'निशांत उदय'! बिहार की राजनीति चलाएंगे सियासी पुत्रबिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...SSB ने 9.5 किलो गांजा जब्त किया, सीमा पर हाई अलर्टबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी पर'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारपश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने रद्द किया बिहार के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले 5 डॉक्टरों का पंजीकरण"प्रश्न-पत्र की फोटो असली या नकली", बिहार दारोगा भर्ती धांधली में EOU को BPSSC से चाहिए इन 6 सवालों बड़े के...JDU का नीतीशकरण तो बहाना है, असली मकसद 'निशांत उदय'! बिहार की राजनीति चलाएंगे सियासी पुत्रबिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...SSB ने 9.5 किलो गांजा जब्त किया, सीमा पर हाई अलर्टबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी पर

Article Advertisement

Entertainment

Chhaava Box Office Collection: ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड, अब तक छाप डाले इतने करोड़!

Chhaava Box Office Collection: ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड, अब तक छाप डाले इतने करोड़! Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने रिलीज के पहले दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल

Chhaava Box Office Collection: ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड, अब तक छाप डाले इतने करोड़!

Article Advertisement

Chhaava Box Office Collection: ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड, अब तक छाप डाले इतने करोड़! Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने रिलीज के पहले दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है और ये इस साल की पहली बड़ी बॉलीवुड हिट बनने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज के शौर्य और संघर्ष की कहानी को खूबसूरती से पेश किया गया है। फिल्म में महाराज की बहादुरी को दर्शाया गया है, जिन्होंने औरंगजेब जैसे जालिम शासक का डटकर सामना किया। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और अब इसे रिलीज के बाद जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब तक फिल्म की कमाई? वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो कि किसी भी फिल्म के लिए एक शानदार शुरुआत मानी जाती है। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भी शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। अब फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिनके मुताबिक फिल्म ने 36.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसका मतलब ये हुआ कि फिल्म का दो दिनों का कुल कलेक्शन 67.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इस तरह ‘छावा’ ने पहले ही हफ्ते में 2025 के सबसे बड़े सैटरडे कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। फिल्म ने अब तक तोड़ डाले कई रिकॉर्ड फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ‘छावा’ अब 2025 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी है, जिसने अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को पछाड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया। जहां ‘स्काई फोर्स’ ने पहले दिन लगभग 12 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं विक्की कौशल की फिल्म ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इसी के साथ विक्की कौशल को अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है, जिससे उनकी पिछली सुपरहिट फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ का ओपनिंग कलेक्शन भी पीछे रह गया। फिल्म ने ‘गली बॉय’ को भी दी मात फिल्म की परफॉर्मेंस और भी ज्यादा प्रभावशाली इसलिए हो गई है क्योंकि ‘छावा’ ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली बॉय’ को भी मात दी है। ‘गली बॉय’ का पहले दिन का कलेक्शन 19.40 करोड़ रुपये था, जबकि ‘छावा’ ने ये आंकड़ा पार किया और वैलेंटाइन डे के मौके पर अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की। अब तीसरे दिन के आंकड़ों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की कमाई और भी ज्यादा बढ़ेगी। वर्तमान में फिल्म की गति को देखकर ये कहना गलत नहीं है कि ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर सकती है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read