अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Opinion: केसीआर निशाना तो बिहार क्यों बहाना... कहीं राज ठाकरे न बन जाएं रेवंत रेड्डी? वक्त रहते संभलें वरना...औरंगाबाद में किसान सम्मान समारोह सह एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम, IG विकास वैभव ने किसानों को किया सम्मानित308 पहिये, 200 टन वजन और बेल्जियम से यूपी का सफर! बिहार की सड़क पर उतरा 'जॉयंट ट्रक', रोकनी पड़ी रेलगाड़ीबिहार के 534 BDO अब 21 से हड़ताल पर जाएंगे, जानें किन मांगों को आंदोलन रह रहे ग्रामीण विकास सेवा के अफसरसंतोष सुमन बोले- राहुल ने PM की विदेश नीति का मजाक उड़ाया, सरकार संवेदनशीलता से कर रही काम450 किलो यूरिया के साथ युवक को पकड़ा: एसएसबी को खाद ले जाने के कागजात नहीं थेगोपालगंज में पुलिस सम्मेलन में एसपी ने दिए निर्देश, अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्य के प्रभावी इस्तेमाल पर जोरबिहार के सिर्फ 6 विभागों में बचे अपर मुख्य सचिव, क्यों खाली पड़ी हैं सीनियर IAS की कुर्सियां?गोपालगंज के जंगलिया मोहल्ले में दो पक्षों की मारपीट में बीच-बचाव करने गए युवक को चाकू मारा, पुलिस ने चार को पकड़ापटना में प्रशांत किशोर बोले- बिहार में वोट नौकरी, वेतन और पेंशन के लिए करें, जन सुराज को जिताएंMLC चुनाव के लिए जन सुराज की ओर से उम्मीदवारों का ऐलान, प्रशांत किशोर बोले- जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगेOpinion: केसीआर निशाना तो बिहार क्यों बहाना... कहीं राज ठाकरे न बन जाएं रेवंत रेड्डी? वक्त रहते संभलें वरना...औरंगाबाद में किसान सम्मान समारोह सह एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम, IG विकास वैभव ने किसानों को किया सम्मानित308 पहिये, 200 टन वजन और बेल्जियम से यूपी का सफर! बिहार की सड़क पर उतरा 'जॉयंट ट्रक', रोकनी पड़ी रेलगाड़ीबिहार के 534 BDO अब 21 से हड़ताल पर जाएंगे, जानें किन मांगों को आंदोलन रह रहे ग्रामीण विकास सेवा के अफसरसंतोष सुमन बोले- राहुल ने PM की विदेश नीति का मजाक उड़ाया, सरकार संवेदनशीलता से कर रही काम450 किलो यूरिया के साथ युवक को पकड़ा: एसएसबी को खाद ले जाने के कागजात नहीं थेगोपालगंज में पुलिस सम्मेलन में एसपी ने दिए निर्देश, अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्य के प्रभावी इस्तेमाल पर जोरबिहार के सिर्फ 6 विभागों में बचे अपर मुख्य सचिव, क्यों खाली पड़ी हैं सीनियर IAS की कुर्सियां?गोपालगंज के जंगलिया मोहल्ले में दो पक्षों की मारपीट में बीच-बचाव करने गए युवक को चाकू मारा, पुलिस ने चार को पकड़ापटना में प्रशांत किशोर बोले- बिहार में वोट नौकरी, वेतन और पेंशन के लिए करें, जन सुराज को जिताएंMLC चुनाव के लिए जन सुराज की ओर से उम्मीदवारों का ऐलान, प्रशांत किशोर बोले- जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे

Article Advertisement

World

सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए स्वदेशी तकनीकों का विकास अपरिहार्य : सेना प्रमुख

सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए स्वदेशी तकनीकों का विकास अपरिहार्य : सेना प्रमुख नयी दिल्ली, आठ नवंबर (भाषा) थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने सोमवार को कहा कि संघर्ष के दौरान भारतीय सेना के पूर्ण इस्तेमाल के लिए केवल स्वदेशी रूप से विकसित प्रौद्योगिकियां ही उपलब्ध रहेंगी और ऐसे में विदेशी प

सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए स्वदेशी तकनीकों का विकास अपरिहार्य : सेना प्रमुख

Article Advertisement

सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए स्वदेशी तकनीकों का विकास अपरिहार्य : सेना प्रमुख नयी दिल्ली, आठ नवंबर (भाषा) थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने सोमवार को कहा कि संघर्ष के दौरान भारतीय सेना के पूर्ण इस्तेमाल के लिए केवल स्वदेशी रूप से विकसित प्रौद्योगिकियां ही उपलब्ध रहेंगी और ऐसे में विदेशी प्रौद्योगिकियों पर निर्भरता कम करना अपरिहार्य है। उन्होंने फिक्की के एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना तेजी से आधुनिकीकरण के दौर से गुजर रही है और यह अपनी परिचालन जरूरतों के लिए अधिक से अधिक स्वदेशी समाधान तलाश रही है। थल सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में मानता हूं कि संघर्ष के दौरान, युद्ध जैसी स्थितियों में, विभिन्न क्षेत्रों में पूर्ण इस्तेमाल के लिए केवल स्वदेशी रूप से विकसित प्रौद्योगिकियां ही हमारे लिए उपलब्ध होंगी।" नरवणे ने उल्लेख किया कि उभरती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने और विदेशी प्रौद्योगिकियों पर निर्भरता कम करने के लिए स्वदेशी और स्थानीय क्षमताओं का विकास करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा, "सेना विशेष रूप से इस पहल का नेतृत्व करने के लिए अधिक उपयुक्त है। भारत के पास एक विस्तृत औद्योगिक आधार है और हमें विश्वास है कि रक्षा उपकरणों की अधिकतर मुख्य आवश्यकताओं को घरेलू स्तर पर ही पूरा किया जा सकता है।" सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय सेना में अधिग्रहण की औसत लागत कम है जो एमएसएमई और स्टार्ट-अप की व्यापक भागीदारी की अनुमति देती है। उन्होंने कहा कि आर्थिक मंदी के दौरान सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल से घरेलू उद्योग को बहुत जरूरी प्रोत्साहन मिला है। थल सेना के उप प्रमुख (क्षमता विकास) लेफ्टिनेंट जनरल शांतनु दयाल ने इस कार्यक्रम में कहा कि साजो-सामान और प्रौद्योगिकियों की खरीद के दौरान गुणवत्ता और लागत भारतीय सेना के लिए दो सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम इन साजो-सामान को बहुत ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तैनात करने जा रहे हैं, इसलिए उन्हें मजबूत और अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए।’’ दयाल ने कहा कि भारतीय सेना खरीद के दौरान स्वदेशी सामग्रियों की हिस्सेदारी बढ़ाने जा रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read