अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Biharsharif News: बिहार ग्रामीण बैंक की नई क्षेत्रीय कमेटी गठित, चार पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारीभारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग: हर आने-जाने वाले व्यक्ति की आईडी जांचीबिहार: औरंगाबाद में चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, इंटरस्टेट कोढ़ा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तारकृष्णनगर में आज, बढ़नी में कल होगा मूर्ति विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा से सटे दोनों कस्बों में सुरक्षा के बीच श...इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB ने की पैदल गश्त: संदिग्धों की चेकिंग कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी, ग्रामीणों ...क्यों चर्चा में है पटना में शुरू हुआ सरस मेला? बिहार सहित 15 राज्यों की महिला उद्यमी ले रहीं हिस्सा261 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, ऑटो रिक्शा भी जब्तक्यों चर्चा में है चंपारण का मर्चा चूड़ा? GI टैग मिलने के बाद बिहार से निकलकर देश- विदेश तक पहुंच रही अनोखी खुशबूजटवारा में SSB ने 118 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर बोरी छोड़कर नेपाल भागे, घुरना थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जअररिया सीमा पर भारत-नेपाल की दोस्ती हुई मजबूत! SSB-APF की संयुक्त बैठक के साथ खेला गया वॉलीबॉल मैचबिहार में सेब के बागान से चौंके लोग, किसान ने बताया बागवानी तैयार करने का तरीकाBiharsharif News: बिहार ग्रामीण बैंक की नई क्षेत्रीय कमेटी गठित, चार पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारीभारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग: हर आने-जाने वाले व्यक्ति की आईडी जांचीबिहार: औरंगाबाद में चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, इंटरस्टेट कोढ़ा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तारकृष्णनगर में आज, बढ़नी में कल होगा मूर्ति विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा से सटे दोनों कस्बों में सुरक्षा के बीच श...इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB ने की पैदल गश्त: संदिग्धों की चेकिंग कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी, ग्रामीणों ...क्यों चर्चा में है पटना में शुरू हुआ सरस मेला? बिहार सहित 15 राज्यों की महिला उद्यमी ले रहीं हिस्सा261 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, ऑटो रिक्शा भी जब्तक्यों चर्चा में है चंपारण का मर्चा चूड़ा? GI टैग मिलने के बाद बिहार से निकलकर देश- विदेश तक पहुंच रही अनोखी खुशबूजटवारा में SSB ने 118 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर बोरी छोड़कर नेपाल भागे, घुरना थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जअररिया सीमा पर भारत-नेपाल की दोस्ती हुई मजबूत! SSB-APF की संयुक्त बैठक के साथ खेला गया वॉलीबॉल मैचबिहार में सेब के बागान से चौंके लोग, किसान ने बताया बागवानी तैयार करने का तरीका

Article Advertisement

Crime

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के सम्मेलन का उदघाटन किया

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के सम्मेलन का उदघाटन किया नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बृहस्पतिवार को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) द्वारा जेलों पर आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उदघाटन किया। बीपीआरडी, गृह मंत

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के सम्मेलन का उदघाटन किया

Article Advertisement

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के सम्मेलन का उदघाटन किया नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बृहस्पतिवार को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) द्वारा जेलों पर आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उदघाटन किया। बीपीआरडी, गृह मंत्रालय का एक विभाग है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में चार किसानों को वाहन से कथित तौर पर कुचलने को लेकर उनके बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय राजधानी के महिपालपुर इलाके में बीपीआरडी के मुख्यालय में सम्मेलन में शरीक हुए और जेल विभाग के अधिकारियों को संबोधित किया, जो विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जेल प्रमुखों के सातवें सम्मेलन का मुख्य विषय ‘जेलों और सुधार सेवाओं के लिए दशकीय खाका तैयार करना’ है। पुलिस से जुड़े विषयों पर राष्ट्रीय थिंक टैंक (विचार-विमर्श के लिए संगठन) कहे जाने वाले ब्यूरो ने सम्मेलन के लिए मीडिया को भेजा गया आमंत्रण बुधवार को यह कहते हुए वापस ले लिया कि इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है और आमंत्रण को रद्द समझा जाए। हालांकि, बृहस्पतिवार को आयोजन स्थल पर पहुंचे मीडिया कर्मियों को बीपीआरडी परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हुई हिंसा को लेकर विपक्ष खीरी सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य मिश्रा (61) के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इस घटना में आठ लोग मारे गये थे, जिनमें चार किसान, भाजपा के दो कार्यकर्ता, मंत्री का एक चालक और एक निजी टीवी चैनल के लिए काम करने वाले एक पत्रकार शामिल थे। मंत्री ने तीन अक्टूबर को जिले में उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की यात्रा के दौरान हुई घटना में अपने बेटे आशीष मिश्रा की संलिप्तता के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस ने किसानों की मौत को लेकर आशीष मिश्रा और अन्य के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज किया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मिश्रा बुधवार को नार्थ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय गये और गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात भी की।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read