बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में इस अनकैप्ड खिलाड़ी को मिल सकता है मौका, जडेजा-अश्विन को दे रहा चुनौती बुची बाबू टूर्नामेंट में टीएनसीए 11 के कप्तान कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
मुंबई के खिलाफ 5 विकेट लेकर इस खिलाड़ी ने बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में एंट्री की दावेदारी पेश की है।
Buchi Babu Tournament: इन दिनों भारत में बुची बाबू टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं।
टीम इंडिया में जगह पाने के लिए कुछ खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
वहीं एक गेंदबाज ऐसा है जो अपनी कमाल की गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींच रहा है।
इस गेंदबाज के सामने श्रेयस अय्यर और सरफराज खान जैसे खिलाड़ी भी फेल हो गए।
अब इस गेंदबाज ने बांग्लादेश सीरीज के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।
अब ये स्पिन गेंदबाज आर अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी टक्कर दे रहा है।
बुची बाबू टूर्नामेंट में साई किशोर का धमाल बुची बाबू टूर्नामेंट में साई किशोर टीएनसीए 11 की तरफ से कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश कर रहे हैं।
मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच में साई किशोर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए थे।
इस दौरान साई ने श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, सरफराज खान, दिव्यांश और रेस्टन दास को पवेलियन भेजा था।
जिसके चलते मुंबई की टीम 156 रनों पर ही ढेर हो गई थी।
शानदार कप्तानी के साथ-साथ साई किशोर बुची बाबू में कमाल की गेंदबाजी भी कर रहे हैं।
इससे पहले हरियाणा के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए साई ने 7 विकेट चटकाए थे।
क्या बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में मिलेगा मौका?
पिछले काफी समय से साई किशोर घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।
पिछला रणजी सीजन में भी साई के लिए शानदार रहा था।
एक इंटरव्यू के दौरान साई किशोर ने कहा था कि वे जल्द ही टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे।
अपने कमाल के प्रदर्शन के दम पर साई किशोर टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करते जा रहे हैं।
उम्मीद लगाई जा रही है कि बांग्लादेश के साथ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज में साई को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिले।
Border News
बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में इस अनकैप्ड खिलाड़ी को मिल सकता है मौका, जडेजा-अश्विन को दे रहा चुनौती
Published: 29/08/2024, 06:36:03 pm•43 views•Seemanchal Live
बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में इस अनकैप्ड खिलाड़ी को मिल सकता है मौका, जडेजा-अश्विन को दे रहा चुनौती बुची बाबू टूर्नामेंट में टीएनसीए 11 के कप्तान कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। मुंबई के खिलाफ 5 विकेट लेकर इस खिलाड़ी ने बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में एंट्री की दावेदारी पेश क

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Border News
नेपाल में भारी बारिश के बाद कोसी का जलस्तर बढ़ा, सीमांचल में बाढ़ के खतरे को लेकर बढ़ी चिंता

Border News
सिंधु जल विवाद पर पाकिस्तान की बड़ी चेतावनी: ‘पानी रोका गया तो भारत से युद्ध होगा’, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान

Border News
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सख्ती: बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, ‘नो मैन्स लैंड’ से हटाए जा रहे अतिक्रमण
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


