मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने व स्वास्थ्य सेवा में सुधार की कवायद तेज जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर संचालित विशेष मुहिम हर कदम-बढ़ते कदम के तहत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति का प्रयास तेज हो चुका है।
जिले में मातृ-शिशु मृत्यु दर के मामलों में कमी लाने व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर विशेष मुहिम को ज्यादा कारगर व असरदार माना जा रहा है।
लिहाजा इसकी सफलता को लेकर हर स्तर पर विभागीय प्रयास किये जा रहे हैं।
विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में आयोजित एएनएम की साप्ताहिक बैठक में भी विशेष मुहिम की सफलता का मामला छाया रहा।
सिविल सर्जन के निर्देश पर वरीय स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में वीएचएएसएनडी सत्र के सफल संचालन व मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सफलता का मामला छाया रहा।
अररिया पीएचसी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीआईओ डॉ मोईज ने की।
वहीं नरपतगंज में सिविल सर्जन व पलासी में एसीएमओ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार का है प्रयास: सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार, समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सेवाओं की पहुंच, लाभुक व सेवाप्रदाता के बीच बेहतर समन्वय व विश्वास का माहौल पैदा करना हर कदम बढ़ते कदम अभियान का प्राथमिक उद्देश्य है।
इसके लिये वीएचएसएनडी सत्र का सफल क्रियान्वयन जरूरी है।
प्रत्येक सत्र पर 55 लाभुकों को सेवा उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।
प्रति सत्र चार-चार गर्भवती महिलाओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ एएनसी जांच सुनिश्चित कराया जाना है।
प्रति सत्र दो प्रसव संबंधी जटिल मामलों को चिह्नित किया जाना है।
कम से कम 05 योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन संबंधी उपलब्ध विकल्पों के प्रति जागरूक करना, 05 किशोरों को अल्बेंडाजोल, आईएफए की दवा वितरण, पोषक क्षेत्र के कम से कम 15 लोगों को ओपीडी की सेवा मुहैया कराना है।
Article Advertisement
Seemanchal
Araria:- मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने व स्वास्थ्य सेवा में सुधार की कवायद तेज
मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने व स्वास्थ्य सेवा में सुधार की कवायद तेज जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर संचालित विशेष मुहिम हर कदम-बढ़ते कदम के तहत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति का प्रयास तेज हो चुका है। जिले में मातृ-शिशु मृत्यु दर के मामलों में कमी लाने व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Seemanchal
पूर्णिया में सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Bihar
बिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफर

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
