अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...मधुबनी में चाची सिंडिकेट के बाद राजा व्यार, 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तारबिहार: आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जमीन के 16 लाख रुपए को लेकर था विवाद, जानेंपश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरूबढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी विदेशी मक्के की बड़ी: कार से 18 बोरी मक्का बरामद; नेपाल के रास्ते भारतीय बा...बिहार सरकार दे रही ₹7-7 हजार, 8.5 लाख परिवारों के खाते में आए पैसे, आपको नहीं मिला तो जल्दी करें आवेदनबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार: नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, थानाध्यक्ष को एसआईटी से हटाकर तबादले का आदेश'UCC के मुद्दे पर NDA छोड़ महागठबंधन में लौटे JDU', 48 घंटे में दूसरी बार RJD से मिला नीतीश को ऑफरबिहार मौसमः पटना समेत 20 जिलों में आज बारिश, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 40 km/h से चलेंगी हवाएं, ठनका से सावध...PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...मधुबनी में चाची सिंडिकेट के बाद राजा व्यार, 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तारबिहार: आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जमीन के 16 लाख रुपए को लेकर था विवाद, जानेंपश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरूबढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी विदेशी मक्के की बड़ी: कार से 18 बोरी मक्का बरामद; नेपाल के रास्ते भारतीय बा...बिहार सरकार दे रही ₹7-7 हजार, 8.5 लाख परिवारों के खाते में आए पैसे, आपको नहीं मिला तो जल्दी करें आवेदनबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार: नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, थानाध्यक्ष को एसआईटी से हटाकर तबादले का आदेश'UCC के मुद्दे पर NDA छोड़ महागठबंधन में लौटे JDU', 48 घंटे में दूसरी बार RJD से मिला नीतीश को ऑफरबिहार मौसमः पटना समेत 20 जिलों में आज बारिश, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 40 km/h से चलेंगी हवाएं, ठनका से सावध...

Article Advertisement

Crime

भाजपा नेता सोनाली फोगाट का हरियाणा में अंतिम संस्कार किया गया

भाजपा नेता सोनाली फोगाट का हरियाणा में अंतिम संस्कार किया गया हिसार (हरियाणा), 26 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट का शुक्रवार को यहां अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। फोगाट की गोवा में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई

भाजपा नेता सोनाली फोगाट का हरियाणा में अंतिम संस्कार किया गया

Article Advertisement

भाजपा नेता सोनाली फोगाट का हरियाणा में अंतिम संस्कार किया गया हिसार (हरियाणा), 26 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट का शुक्रवार को यहां अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। फोगाट की गोवा में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला भी दर्ज किया है। फोगाट की बेटी यशोधरा और परिवार के अन्य सदस्यों ने ऋषि नगर के श्मशान घाट में उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी। यशोधरा ने ही उनकी चिता को मुखाग्नि दी। उनका पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को गोवा से उनके हिसार स्थित फार्महाउस लाया गया था। हरियाणा के मंत्री एवं हिसार से भाजपा के विधायक कमल गुप्ता और पार्टी के नेता कुलदीप बिश्नोई भी फोगाट को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। फोगाट को कथित तौर पर तबियत खराब होने के बाद 23 अगस्त को उत्तरी गोवा जिले के अंजुना स्थित सेंट एंथनी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। कुछ वर्ष पहले उनके पति का भी रहस्यमय परिस्थितियों में निधन हो गया था। शुरुआत में दिल का दौरा पड़ने के कारण फोगाट की मौत होने की आशंका जताई गई थी। हालांकि, शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद अंजुना पुलिस ने ‘‘अप्राकृतिक मौत’’ के मामले में हत्या का आरोप जोड़ा और बताया कि रिपोर्ट में उनके शरीर पर ‘‘गहरी चोट के कई निशान’’ होने की बात कही गई है। गोवा पुलिस ने इस संबंध में फोगाट के दो सहयोगियों सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी को हिरासत में लिया है। फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने अंजुना थाने में इन दोनों के खिलाफ बुधवार को शिकायत दर्ज कराई थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा था कि अगर फोगाट का परिवार उनकी मौत की केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराना चाहता है, तो इस पर विचार किया जाएगा। कुलदीप बिश्नोई ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बात की है और उनसे सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read