अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
इंडो-नेपाल बार्डर पर ‘चाइनीज लहसुन’ का खेल, साथ में मिले सीड्स; अफसर भी चौंकेPM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...मधुबनी में चाची सिंडिकेट के बाद राजा व्यार, 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तारKaimur News: आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जमीन के 16 लाख रुपए को लेकर था विवादपश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरूबढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी विदेशी मक्के की बड़ी: कार से 18 बोरी मक्का बरामद; नेपाल के रास्ते भारतीय बा...बिहार सरकार दे रही ₹7-7 हजार, 8.5 लाख परिवारों के खाते में आए पैसे, आपको नहीं मिला तो जल्दी करें आवेदनबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार: नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, थानाध्यक्ष को एसआईटी से हटाकर तबादले का आदेश'UCC के मुद्दे पर NDA छोड़ महागठबंधन में लौटे JDU', 48 घंटे में दूसरी बार RJD से मिला नीतीश को ऑफरइंडो-नेपाल बार्डर पर ‘चाइनीज लहसुन’ का खेल, साथ में मिले सीड्स; अफसर भी चौंकेPM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...मधुबनी में चाची सिंडिकेट के बाद राजा व्यार, 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तारKaimur News: आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जमीन के 16 लाख रुपए को लेकर था विवादपश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरूबढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी विदेशी मक्के की बड़ी: कार से 18 बोरी मक्का बरामद; नेपाल के रास्ते भारतीय बा...बिहार सरकार दे रही ₹7-7 हजार, 8.5 लाख परिवारों के खाते में आए पैसे, आपको नहीं मिला तो जल्दी करें आवेदनबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार: नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, थानाध्यक्ष को एसआईटी से हटाकर तबादले का आदेश'UCC के मुद्दे पर NDA छोड़ महागठबंधन में लौटे JDU', 48 घंटे में दूसरी बार RJD से मिला नीतीश को ऑफर

Article Advertisement

Education

भाजपा ने मुझे आप तोड़ने पर मुख्यमंत्री का पद देने की पेशकश की: सिसोदिया

भाजपा ने मुझे आप तोड़ने पर मुख्यमंत्री का पद देने की पेशकश की: सिसोदिया अहमदाबाद, 22 अगस्त (भाषा) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) तोड़ने पर मुख्यमंत्री का पद देने की पेशकश की थी। सिसोदिया ने यहां एक संवाददाता सम

भाजपा ने मुझे आप तोड़ने पर मुख्यमंत्री का पद देने की पेशकश की: सिसोदिया

Article Advertisement

भाजपा ने मुझे आप तोड़ने पर मुख्यमंत्री का पद देने की पेशकश की: सिसोदिया अहमदाबाद, 22 अगस्त (भाषा) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) तोड़ने पर मुख्यमंत्री का पद देने की पेशकश की थी। सिसोदिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह तब हैरान रह गए जब एक व्यक्ति उनके पास यह संदेश लेकर आया कि उनके लिए भाजपा की ओर से दो प्रस्ताव हैं। आप नेता ने दावा किया, ‘‘संदेश वाहक ने कहा कि एक प्रस्ताव यह है कि सीबीआई-ईडी (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा आपके खिलाफ दर्ज सभी बड़े मामले वापस ले लिए जाएंगे। दूसरी पेशकश यह थी कि मैं पार्टी तोड़ दूं और वे मुझे मुख्यमंत्री बनाएंगे।’’ सिसोदिया ने कहा, ‘‘मैंने उन्हें स्पष्ट राजनीतिक जवाब दिया और कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मेरे राजनीतिक गुरु हैं और मैंने उनसे राजनीति सीखी है। मैं मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बनने के लिए राजनीति में नहीं आया हूं।’’ आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल और सिसोदिया सोमवार को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस यात्रा के दौरान आप के दोनों नेता राज्य के युवाओं के साथ रोजगार और शिक्षा पर चर्चा करेंगे। उनका दौरा दिल्ली की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा सिसोदिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर जारी विवाद के बीच हो रहा है। केजरीवाल इस महीने चौथी बार गुजरात दौरे पर हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read