अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तारबाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तार

Article Advertisement

Politics

Bihar Politics: मुजफ्फरपुर में JDU को लगा बड़ा झटका, बड़े नेता समेत 100 समर्थक BJP में शामिल

बिहार में जदयू को बड़ा झटका लगा है. जदयू के कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं. जदयू की प्रदेश नेत्री राशी खत्री अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हों गई. पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने राशि खत्री को बीजेपी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान कुढ़नी MLA केदार गुप्ता सहित कई नेता मौजूद रहे. आपको

Bihar Politics: मुजफ्फरपुर में JDU को लगा बड़ा झटका, बड़े नेता समेत 100 समर्थक BJP में शामिल

Article Advertisement

बिहार में जदयू को बड़ा झटका लगा है. जदयू के कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं. जदयू की प्रदेश नेत्री राशी खत्री अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हों गई. पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने राशि खत्री को बीजेपी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान कुढ़नी MLA केदार गुप्ता सहित कई नेता मौजूद रहे. आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर जिला भाजपा द्वारा एक मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम मे पूर्व मंत्री रामसूरत राय, कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता, जिलाध्यक्ष रंजन कुमार सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे. BJP से जुड़कर हुई खुशी राशी खत्री को जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने भाजपा की सदयस्ता ग्रहण करवाई. इस मौके पर राशि खत्री ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी से जुड़ कर वो काफी खुशी महसूस कर रही है वो अपने पूरे तन मन से भाजपा पार्टी के विकास के लिए कार्य करेंगी.   BJP एक परिवार की तरह वहीं, पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि जदयू में कार्यकर्ता को सम्मान नहीं मिल रहा है और इसके कारण जदयू टूट रही है इसलिए जदयू के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं. दूसरे दल के नेताओं को लग रहा है कि भाजपा में सबको सम्मान है और यह पार्टी एक परिवार की तरह है. साथ ही बीजेपी के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि भाजपा कोई व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं है यह एक परिवार है और इस परिवार से हर कोई जुड़ कर राष्ट्र की सेवा करना चाहता है. इसी कड़ी में आज जदयू के प्रदेश सचिव राशि खत्री ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है और आने वाले दिनों में और भी कई लोग भाजपा परिवार से जुड़ेंगे. मुजफ्फरपुर जिला बीजेपी ने ट्वीट कर लिखा कि आज जदयू में लगातार कई वर्षों से विभिन्न पदों पर रहीं वर्तमान में प्रदेश सचिव राशि खत्री जी अपनी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुईं साथ ही जदयू महानगर महासचिव अनुभव मुकेश महथा जी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read