बिहार में अनलॉक-10 लागू , बारात-जुलूस और डीजे पर अभी भी रहेगा प्रतिबंध कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमीक्रोन वैरिएंट के सामने आने के बाद सरकार समेत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में हो गया है. बिहार के सभी प्रखंडों में कोरोना जांच तेजी से की जा रही है. इसके साथ ही आज यानी 1 दिसंबर से बिहार में अनलॉक-10 लागू हो गया है. बिहार सरकार ने अनलॉक- 9 में दी गई छूट को अनलॉक-10 में भी बरकरार रखा है. जिसके अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, दुकान, सिनेमा हॉल पहले की तरह ही खुले रहेंगे लेकिन बारात, जुलूस और डीजे की इजाजत इस बार भी नहीं दी गई है. बिहार में अनलॉक-01 एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक लागू रहेगा. आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिए गए फैसलों के बाद गृह विभाग की ओर से अनलॉक-10 के दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है. अनलॉक-10 में पहले की तरह ही सभी छूट लोगों को मिलती रहेगी. बिहार में कोरोना संक्रमण फिलहाल नियंत्रण में है और इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है. गृह विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देश में कोविड-19 की रोकथाम के लिए बनाए गए नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. अनलॉक-10 में कोविड के वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर विशेष एहतियात बरतने का निर्देश भी दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग को हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की निश्चित रूप से जांच कराने का निर्देश दिया गया है. खासकर जिन देशों में ओमीक्रोन वेरिएंट पाए गए हैं, वहां से आने वाले यात्रियों को विशेष जांच कराने का निर्देश जारी किया गया है. 1 .सभी दुकान और प्रतिष्ठान सामान्य रूप से खुल सकेंगे लेकिन कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. ऐसा नहीं करने पर दुकानों को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया जाएगा. 2. सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, तकनीकी शिक्षण संस्थान, 1 से 12वीं कक्षा तक के विद्यालय पहले की तरह सामान्य रूप से खोले जा सकेंगे. इसके साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र एवं छोटे बच्चों के प्री स्कूल भी पहले की तरह खुलेंगे. ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण की व्यवस्था के विकल्प को भी उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है. 3. सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार का आयोजन जिला प्रशासन की अनुमति के साथ ही होगा. 4. सभी पार्क और उद्यान सामान्य रूप से खुल सकेंगे. 5. सभी धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेंगे. 6. सभी प्रकार के सामाजिक राजनीतिक, मनोरंजन, खेलकूद, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन जिला प्रशासन की अनुमति के साथ आयोजित किए जा सकेंगे. 7. सिनेमा हॉल 50% क्षमता के साथ सामान्य रूप से खुल सकेंगे. 8. क्लब, जीम एवं स्विमिंग पुल क्षमता के 50% के साथ खुल सकेंगे. 9. रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकान बैठने की कुल क्षमता के 50% के साथ ही खुलेंगे. 10. सार्वजनिक परिवहन में सामान्य रूप से वाहनों का परिचालन होगा. 11 . विवाह समारोह का आयोजन की सूचना तीन दिन पूर्व स्थानीय थाने को देना होगी. डीजे और बारात जुलूस पर अभी भी प्रतिबंध रहेगा. 12. तीसरे लहर को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिया गया है. मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया गया है. साथ ही जांच के साथ टीकाकरण का भी विशेष निर्देश दिया गया है. कुल मिलाकर गृह विभाग के जारी दिशा-निर्देश में अनलॉक-9 के ही दिशा निर्देश हैं लेकिन नए वेरिएंट ओमीक्रोन को देखते हुए विशेष एहतियात बरतने के लिए भी कहा गया है. स्वास्थ्य विभाग को जांच खासकर एयरपोर्ट पर विशेष जांच का निर्देश दिया गया है. जिससे इस नए वेरिएंट को फैलने से रोका जा सके और हालात पहले के जैसा न हो सके. दुनिया में कोरोना (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बहाली की योजना टाल दी है. अब हालात का आकलन करने के बाद इस महीने के आखिर में सरकार कोई फैसला लेगी.
Article Advertisement
Education
बिहार में अनलॉक-10 लागू , बारात-जुलूस और डीजे पर अभी भी रहेगा प्रतिबंध
बिहार में अनलॉक-10 लागू , बारात-जुलूस और डीजे पर अभी भी रहेगा प्रतिबंध कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमीक्रोन वैरिएंट के सामने आने के बाद सरकार समेत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में हो गया है. बिहार के सभी प्रखंडों में कोरोना जांच तेजी से की जा रही है. इसके साथ ही आज यानी 1 दिसंबर से बिहार में अनल

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
