बिहार पुलिस में 10वीं पास युवाओं के लिए वैकेंसी,19 हजार से ज्यादा पदों पर कैसे करें अप्लाई बिहार में पुलिस कांस्टेबल के 19 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है।
इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।
कौन और कैसे इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं?
आइए जानें... Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 12 लाख सरकारी नौकरी देने के संकल्प को पूरा करने के मकसद से अलग-अलग सरकारी विभागों में नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है।
अब, बिहार पुलिस विभाग राज्य में भर्ती अभियान को और ज्यादा बढ़ावा देने के लिए 19,838 कांस्टेबलों की भर्ती करने जा रहा है।
यह जानकारी सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने राज्य पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में संवाददाता सम्मेलन में दी।
इसके साथ ही बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए भी नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
कुल 19,838 पदों में से 6,717 पद विशेष रूप से महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
सिपाही भर्ती में 50% पद बिहार के होमगार्ड के लिए रिजर्व किए गए हैं।
यह जानकारी एप्लीकेशन पोर्टल जल्द खुलेगा।
अप्लाई कैसे करें इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 18 मार्च 2025 से शुरू होगा।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.govt.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की आखिरी डेट 18 अप्रैल 2025 फाइनल की गई है।
इसकी सभी प्रक्रियाओं में सफल होने वाले उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
आरक्षित सीटें कितनी हैं?
कुल 19,838 पदों में से 7,935 सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, 1,983 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए, 3,174 अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी के लिए, 199 अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के लिए, 3,571 पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए, 2,381 पिछड़ा वर्ग (BC) (53 ट्रांसजेंडर सहित) और 595 पद पिछड़ा वर्ग महिला (BCW) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए हैं।
इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों के लिए क्षैतिज आरक्षण व्यवस्था के तहत 397 पद चिन्हित किए गए हैं।
भर्ती के लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार 12वीं पास होने चाहिए।
इसके साथ ही महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।
रिजर्व कैटेगरी को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
ओबीसी वर्ग के पुरुष कैंडिडेट के लिए उम्र सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 27 साल है।
वहीं महिला कैंडिडेट्स के लिए 28 साल है।
कैसे होता है चयन इसके लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले रिटन टेस्ट में शामिल होंगे।
रिटन टेस्ट पास करने के बाद कैंडिडेट्स को फिजिकल टेस्ट देना होगा।
फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए उम्मीदवारों को करीब 30% अंक लाने होंगे।
फिजिकल टेस्ट के बाद एक फाइनल मेरिट लिस्ट आएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस के अंतर्गत कोई इंटरव्यू नहीं होगा।
अप्लाई के दौरान चार्ज भी देना होगा बता दें, बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए जो भी उम्मीदवार अप्लाई करेगा उसे चार्ज भी अदा करना होगा।
बोर्ड ने बिहार राज्य के अभ्यर्थियों, महिला आवेदकों, ट्रांसजेंडर आवेदकों और एससी/एसटी आवेदकों के लिए 180 रुपये का एप्लीकेशन फीस निर्धारित की है।
इसके अलावा बाकी सभी उम्मीदवारों को अप्लाई करने के दौरान 675 रुपये का अप्लाई चार्ज देना होगा।
Article Advertisement
Jobs
बिहार पुलिस में 10वीं पास युवाओं के लिए वैकेंसी,19 हजार से ज्यादा पदों पर कैसे करें अप्लाई
बिहार पुलिस में 10वीं पास युवाओं के लिए वैकेंसी,19 हजार से ज्यादा पदों पर कैसे करें अप्लाई बिहार में पुलिस कांस्टेबल के 19 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। कौन और कैसे इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं? आइए जानें... Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Jobs
बिहार में 32,388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC ने TRE-4 का विज्ञापन जारी किया

Jobs
12वीं पास के लिए भी सरकारी नौकरी का मौका: CPCB में 51 Vacancy, ₹1.71 लाख तक Salary; आज रात बंद होगा आवेदन

Jobs
10वीं पास के लिए India Post में 23,757 पदों पर भर्ती: आज से आवेदन शुरू, बिना लिखित परीक्षा ऐसे बनेगी Merit List

Bihar
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, चिराग पासवान ने बदला रुख; अनंत सिंह-नीरज विवाद पर भी नजर

Bihar
बिहार MLC चुनाव में नामांकन शुरू, पहले दिन 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा; 8 सीटों पर होगा मुकाबला
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
