बिहार में दुर्गापूजा के लिए बढ़ाई सुरक्षा, 10000 से ज्यादा पुलिसकर्मी किए जाएंगे तैनात दुर्गा पूजा के लिए बिहार में सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर दिए गए हैं।
इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने पूरी तैयारी कर ली है।
दुर्गा पूजा के वक्त पर किसी भी पुलिसकर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी।
दुर्गा पूजा के लिए और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
Bihar News: अक्टूबर में दुर्गा पूजा है, जिसको देखते हुए बिहार में सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया है।
बिहार पुलिस मुख्यालय ने दुर्गा पूजा और मेले को देखते हुए सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है।
इस दौरान किसी को छुट्टी नहीं दी जाएगी।
मेले के दौरान पूरे राज्य में 10000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
वहीं, पटना में 6 डीएसपी, 80 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर सहित 2200 से ज्यादा जवानों की तैनाती की जाएगी।
शर्तों के साथ निलाकाला जाएगा जुलूस हर साल की तरह इस साल भी जुलूस निकालने के लिए परमिशन के साथ कुछ शर्तें भी रखी गई हैं।
इसके अलावा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं।
इस दौरान असमाजिक तथा अराजक तत्वों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है।
सुरक्षा को देखते हुए 24 घंटे पेट्रोलिंग की जा रही है।
साथ ही भारत-नेपाल सीमा और पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
10 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती सुरक्षा में किसी तरह की कोई कमी ना रहे इसके लिए कुछ पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में भी रखा जाएगा।
इसके अलावा लगभग 10000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
जिसमें सिर्फ पटना में डीएसपी रैंक के 6, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर रैंक के 80 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
इसके अलावा करीब 2200 होमगार्ड, पी टी सी जवानों की तैनाती भी की गई है।
आपको बता दें कि दुर्गा पूजा के पिछले कुछ साल का औसत देखें तो 15000 से 16000 प्रतिमाएं स्थापित गई थीं।
इस साल भी 16000 प्रतिमाएं स्थापित की जाने की संभावना है।
सोशल मीडिया पर भी रखी जाएगी नजर पुलिस मुख्यालय के स्तर से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इसके लिए स्टेट पुलिस कमांड सेंटर भी बनाया जाएगा, ये 24 घंटे काम करेगा।
सोशल मीडिया पर हो रही तमाम गतिविधियों पर भी पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेन्टर एवं जिलों के सोशल मीडिया सेल नजर रखेंगी।
किसी भी परिस्थिति में सोशल मीडिया पर असामाजिक तथा अराजक सामग्री या टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान बिहार पुलिस महिलाओं के लिए डायल 112 के माध्यम से 24X7 सुरक्षित सफर सुविधा उपलब्ध कराएगी।
Border News
बिहार में दुर्गापूजा के लिए बढ़ाई सुरक्षा, 10000 से ज्यादा पुलिसकर्मी किए जाएंगे तैनात
Published: 05/10/2024, 04:47:35 am•25 views•Seemanchal Live
बिहार में दुर्गापूजा के लिए बढ़ाई सुरक्षा, 10000 से ज्यादा पुलिसकर्मी किए जाएंगे तैनात दुर्गा पूजा के लिए बिहार में सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर दिए गए हैं। इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने पूरी तैयारी कर ली है। दुर्गा पूजा के वक्त पर किसी भी पुलिसकर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। दुर्गा पूजा के लिए और स

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Border News
नेपाल में भारी बारिश के बाद कोसी का जलस्तर बढ़ा, सीमांचल में बाढ़ के खतरे को लेकर बढ़ी चिंता

Border News
सिंधु जल विवाद पर पाकिस्तान की बड़ी चेतावनी: ‘पानी रोका गया तो भारत से युद्ध होगा’, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान

Border News
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सख्ती: बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, ‘नो मैन्स लैंड’ से हटाए जा रहे अतिक्रमण
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


