पटना/अररिया।
बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ (बेएसा) ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा कर दी है।
संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक पहल नहीं की तो कार्यपालक सहायकों को सामूहिक अवकाश और अंततः अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए विवश होना पड़ेगा।
संघ का कहना है कि कार्यपालक सहायकों को वर्षों से नियमितीकरण, सेवा शर्तों में सुधार और वित्तीय लाभों से वंचित रखा गया है।
बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
इसी उपेक्षा से आक्रोशित होकर अब पूरे राज्य के कार्यपालक सहायक आंदोलन के रास्ते पर उतर आए हैं।
आंदोलन कार्यक्रम 03 से 06 सितंबर 2025 प्रदेश भर में सभी कार्यपालक सहायक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे और अपनी मांगों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार तक पहुँचाएंगे।
05 सितंबर 2025 जिला मुख्यालयों में मशाल जुलूस एवं कैंडिल मार्च निकाला जाएगा।
अररिया जिला मुख्यालय (अस्पताल चौक) को भी इस दिन आंदोलन का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा।
07 सितंबर 2025 सभी कार्यपालक सहायक लैपटॉप और की-बोर्ड के साथ शांतिपूर्ण धरना देंगे और सरकार की उपेक्षा के खिलाफ अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे।
संघ ने कहा है कि यदि इसके बावजूद सरकार ने कोई ठोस पहल नहीं की तो 10 सितंबर 2025 से कार्यपालक सहायक दो दिनों के सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।
इसके बाद भी अनदेखी जारी रही तो अनिश्चितकालीन हड़ताल और अनशन जैसे कठोर कदम उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।
अररिया इकाई की चेतावनी अररिया जिला इकाई ने भी जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर आंदोलन की रूपरेखा से अवगत करा दिया है।
जिला अध्यक्ष मनीष कुमार ठाकुर (मो. 9934935390) ने कहा –"हमारी लड़ाई सम्मान और अधिकार की है।
जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होतीं, हम पीछे नहीं हटेंगे।" जिला सचिव मनीष कुमार कश्यप (मो. 8409355643), उपाध्यक्ष दीपा मजूमदार (मो. 7631246111), मीडिया प्रभारी भूषण कुमार (मो. 7903935082), कोषाध्यक्ष दिलसाद आलम (मो. 9534591051) और संयुक्त सचिव अमित कुमार सिंह (मो. 7209270790) ने संयुक्त बयान में कहा कि जिले का प्रत्येक कार्यपालक सहायक आंदोलन में सक्रिय भागीदारी करेगा।
संघ का रुख संघ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संचालित होगा।
परंतु यदि सरकार ने चुप्पी साधे रखी और कर्मचारियों की जायज़ मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो कार्यपालक सहायकों को कठोर और ऐतिहासिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
Article Advertisement
Seemanchal
बिहार में कार्यपालक सहायकों की हड़ताल की गूंज, अररिया से उठी आवाज़ – पटना तक पहुंचेगी मांगों की लड़ाई
पटना/अररिया। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ (बेएसा) ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा कर दी है। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक पहल नहीं की तो कार्यपालक सहायकों को सामूहिक अवकाश और अंततः अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए विवश

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Seemanchal
कटिहार में बाढ़ की भयावह तस्वीर: घरों में कमर तक पानी, टीन की नाव पर जल रहा चूल्हा; गांव छोड़ रहे लोग

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15113 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15113 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
