बिहार विधानसभा में आज भी विपक्ष का हंगामा देखने को मिला. कई मुद्दों को लेकर BJP विधायकों का हंगामा लगातार जारी है. विपक्ष डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग कर रहा है. बीजेपी विधायकों का कहना है तेजस्वी यादव पद पर रहते हुए जांच को प्रभावित कर सकते हैं इसीलिए उनको इस्तीफा दे देना चाहिए. सदन में BJP विधायकों ने वेल में पहुंचकर प्रदर्शन किया. वहीं, किशनगंज मंदिर मामले को लेकर भी विपक्ष का विरोध जारी है. बीजेपी विधायक बिहार सरकार के मंत्री इस्माइल मंसूरी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप वहीं, लालू परिवार के खिलाफ जांच को लेकर आरजेडी लगातार केंद्र पर हमलावर है. राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि लालू परिवार को परेशान किया जा रहा है, लेकिन तेजस्वी यादव झुकने वाले नहीं हैं. 2020 के चुनाव में दिख गया था. सुशील मोदी के इस कार्रवाई से नीतीश कुमार के खुश होने के बयान पर शाहीन का कहना है कि सुशील मोदी को बीजेपी वाले नीतीश कुमार का एजेंट बता चुके हैं. उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि यह बयान वह अपने मन से दे रहे हैं या नीतीश कुमार के मन से. ED और CBI पर लगे रोक वहीं, ED और सीबीआई पर रोक लगाने को लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खत लिखा है. उस खत में उन्होंने लिखा है कि एक ऐसा कानून बनाया जाए जिसके जरिए ईडी और सीबीआई की छापेमारी और पूछताछ पर राज्य सरकार की अनुमति अनिवार्य कर दी जाए. सियासी सरगर्मी तेज वहीं, लालू परिवार पर सीबीआई और ईडी के शिकंजे से बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो चुकी है. भागलपुर से जेडीयू सांसद अजय मंडल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की यह सोच है के सभी नेता हमारी वाशिंग मशीन में आए, जो उनके मशीन में नहीं जा रहे हैं उनको जबरदस्ती वह धो रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी में भी भ्रष्ट नेता है, लेकिन उनके घर पर कभी ईडी और सीबीआई की जांच नहीं हुई है.
Article Advertisement
Politics
Bihar Assembly Session: बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, तेजस्वी से इस्तीफे की मांग
बिहार विधानसभा में आज भी विपक्ष का हंगामा देखने को मिला. कई मुद्दों को लेकर BJP विधायकों का हंगामा लगातार जारी है. विपक्ष डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग कर रहा है. बीजेपी विधायकों का कहना है तेजस्वी यादव पद पर रहते हुए जांच को प्रभावित कर सकते हैं इसीलिए उनको इस्तीफा दे देना चाहिए. सदन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
