अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तारबाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तार

Article Advertisement

Politics

बिहार विधानसभा के बाहर बिजली दर बढ़ोतरी को लेकर बवाल, सदन में हंगामे के आसार

बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को गुरुवार को एक बड़ा झटका लगा है. बिहार सरकार ने बिजली शुल्क में 24.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है. बिहार के विद्युत विनियामक आयोग ने नए बिजली शुल्क की घोषणा की है. नए बिजली शुल्क के अनुसार अब अगर कोई उपभोक्ता 100 यूनिट तक बिजली यूज करता है तो उस उपभोक्ता को 150 रुपये ज्यादा च

बिहार विधानसभा के बाहर बिजली दर बढ़ोतरी को लेकर बवाल, सदन में हंगामे के आसार

Article Advertisement

बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को गुरुवार को एक बड़ा झटका लगा है. बिहार सरकार ने बिजली शुल्क में 24.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है. बिहार के विद्युत विनियामक आयोग ने नए बिजली शुल्क की घोषणा की है. नए बिजली शुल्क के अनुसार अब अगर कोई उपभोक्ता 100 यूनिट तक बिजली यूज करता है तो उस उपभोक्ता को 150 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे. इसके अलावा इसमें फिक्सड चार्ज भी जुड़ेगा और अब इसे लेकर राजनीति गर्म होनी शुरू हो गई है. जहां विपक्ष सरकार पर हमला बोल रहा है. बढ़ाए गए शुल्क को लेकर विरोध किया जा रहा है. बिहार विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया. CPIML ने मूल्यवृद्धि का किया विरोध बिजली की दरों में की गई बढ़ोतरी पर राजनीतिक प्रतिक्रिया अब आने लग गई है. सीपीआईएमएल इस मूल्यवृद्धि का विरोध कर रही है. सीपीआईएमएल के विधायक सत्यदेव राम ने कहा एक तो महंगाई से लोग परेशान हैं. ऊपर से बिजली की दरों में मूल्य वृद्धि आम लोगों के लिए और परेशानी पैदा करेगी. सत्यदेव राम ने कहा कि सीपीआईएमएल सरकार से मांग करेगी इस मूल्यवृद्धि को वापस लिया जाए. पार्टी इस मामले को विधानसभा में भी उठाएगी. महंगाई का बोझ आम लोगों पर डाल रही सरकार वहीं, बीजेपी विधायक मुरारी मोहन झा ने कहा कि कोरोना के कारण लोग परेशान थे. अब तक लोग संभल भी नहीं पाए थे कि बिहार सरकार एक बार फिर से महंगाई का बोझ आम लोगों पर डाल रही है. बिजली के दरों में वृद्धि करने से आम जनता और परेशान होगी. बीजेपी सरकार से मांग करती है कि बिजली की दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए. बीजेपी इस मामले को सदन में उठाएगी. मजबूरी में की गई मूल्य वृद्धि दूसरी तरफ, बिजली की दरों में मूल्य वृद्धि पर आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने कहा की मजबूरी में यह मूल्य वृद्धि की गई है. बिहार को ऊंचे दरों पर केंद्र से बिजली खरीदनी पड़ती है. बीजेपी शासित राज्यों को कम दर पर बिजली उपलब्ध है. जबकि बिहार को महंगी बिजली सप्लाई की जाती है. फिर भी आरजेडी सरकार से यह मांग करती है कि बिजली की दरों में वृद्धि की गई है उसे वापस लिया जाए ताकि हम लोगों की परेशानी कम हो जाए. बिहार के साथ होता है सौतेला व्यवहार बिजली की दरों में की गई मूल्य वृद्धि पर JDU के खालिद अनवर का का साफ कहना है कि केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करती है. बिहार सरकार शुरू से मांग करती रही है कि बिजली के मूल्य में वन नेशन वन टेरिफ योजना लागू हो, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है बिहार को महंगी दर पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है. यही कारण है कि बिजली की दरों में मजबूरन वृद्धि करना पड़ रहा है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read