अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर 815 बोतल नेपाली शराब जब्त: कुण्डवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्ता...इंडो-नेपाल बार्डर पर ‘चाइनीज लहसुन’ का खेल, साथ में मिले सीड्स; अफसर भी चौंकेNDA के 3 सहयोगी दलों ने UCC का समर्थन किया: बिहार में JDU का विरोध; शाह बोले थे- 2029 तक 21 राज्यों में UCC...PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...मधुबनी में चाची सिंडिकेट के बाद राजा व्यार, 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तारKaimur News: आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जमीन के 16 लाख रुपए को लेकर था विवादपश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरूबढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी विदेशी मक्के की बड़ी: कार से 18 बोरी मक्का बरामद; नेपाल के रास्ते भारतीय बा...बिहार सरकार दे रही ₹7-7 हजार, 8.5 लाख परिवारों के खाते में आए पैसे, आपको नहीं मिला तो जल्दी करें आवेदनबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर 815 बोतल नेपाली शराब जब्त: कुण्डवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्ता...इंडो-नेपाल बार्डर पर ‘चाइनीज लहसुन’ का खेल, साथ में मिले सीड्स; अफसर भी चौंकेNDA के 3 सहयोगी दलों ने UCC का समर्थन किया: बिहार में JDU का विरोध; शाह बोले थे- 2029 तक 21 राज्यों में UCC...PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...मधुबनी में चाची सिंडिकेट के बाद राजा व्यार, 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तारKaimur News: आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जमीन के 16 लाख रुपए को लेकर था विवादपश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरूबढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी विदेशी मक्के की बड़ी: कार से 18 बोरी मक्का बरामद; नेपाल के रास्ते भारतीय बा...बिहार सरकार दे रही ₹7-7 हजार, 8.5 लाख परिवारों के खाते में आए पैसे, आपको नहीं मिला तो जल्दी करें आवेदनबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Education

बोधगया में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की लगाई जाएगी आदमकद प्रतिमा

भगवान बुद्ध की पावन ज्ञानभूमि बोधगया स्थित इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर के प्रांगण में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की 15वीं पुण्यतिथि के मौके पर दशरथ मांझी कल्याण समिति के तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पटना के मेदांता हॉस्पिटल   भगवान बुद्ध की पावन ज्ञानभूमि बोधगया स्थित

बोधगया में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की लगाई जाएगी आदमकद प्रतिमा

Article Advertisement

भगवान बुद्ध की पावन ज्ञानभूमि बोधगया स्थित इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर के प्रांगण में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की 15वीं पुण्यतिथि के मौके पर दशरथ मांझी कल्याण समिति के तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पटना के मेदांता हॉस्पिटल   भगवान बुद्ध की पावन ज्ञानभूमि बोधगया स्थित इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर के प्रांगण में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की 15वीं पुण्यतिथि के मौके पर दशरथ मांझी कल्याण समिति के तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पटना के मेदांता हॉस्पिटल के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा लोगों की निशुल्क जांच की गई. इस दौरान पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की याद में एक श्रंद्धाजलि सभा का भी आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं और पुरुष शामिल हुए. कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई. कार्यक्रम में शामिल स्थानीय निवासी डॉ. राम किशोर पासवान ने कहा कि पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की पुण्यतिथि के मौके पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें पटना के मेदांता हॉस्पिटल से आए वरिष्ठ चिकित्सकों के द्वारा निशुल्क जांच की जा रही है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बोधगया के स्थानीय लोग व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं व पुरुष शामिल हुए हैं. ऐसा पहली बार हो रहा है कि दशरथ मांझी की याद में बोधगया में इस तरह का भव्य कार्यक्रम किया जा रहा है. जल्द ही बोधगया में दशरथ मांझी की आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी. दशरथ मांझी लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जिन्होंने छेनी और हथौड़ी से पहाड़ को काटकर सुगम रास्ता बनाया था. आज उन्हें याद क श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं. वहीं समाजसेवी इंजीनियर नंदिता पासवान ने कहा कि पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें लोगों ने श्रद्धासुमन व्यक्त किया है. कार्यक्रम के माध्यम से हम लोगों को कहना चाहेंगे कि हर घर के लोग शिक्षा ग्रहण करें. खासकर महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है क्योंकि जब घर की महिलाएं शिक्षित होंगी तो बच्चे भी शिक्षित होंगे और जब बच्चे शिक्षित होंगे तो देश का विकास होगा. स्वयं बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भी कहा था कि महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है, तभी देश आगे बढ़ेगा. आज के कार्यक्रम के माध्यम से हम समाज के लोगों से आह्वान करते हैं कि हर हाल में अपने बच्चों को शिक्षा दें और स्वयं भी शिक्षित हो, तभी समाज का विकास हो सकता है

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read