अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलबिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहरामघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामानबिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलबिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहरामघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामान

Article Advertisement

Crime

गोवा में कांग्रेस के आठ विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

गोवा में कांग्रेस के आठ विधायकों ने थामा भाजपा का दामन पणजी, 14 सितंबर (भाषा) गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत समेत कांग्रेस के आठ विधायक बुधवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए, जिसे विपक्षी दल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। चालीस सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के

गोवा में कांग्रेस के आठ विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

Article Advertisement

गोवा में कांग्रेस के आठ विधायकों ने थामा भाजपा का दामन पणजी, 14 सितंबर (भाषा) गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत समेत कांग्रेस के आठ विधायक बुधवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए, जिसे विपक्षी दल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। चालीस सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या अब घटकर केवल तीन रह गई है। कामत से, गोवा विधानसभा चुनाव से पहले मंदिर एवं गिरजाघर में कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा पार्टी के प्रति लिए गए निष्ठा के संकल्प के बारे में पूछा गया तब उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यह (दल-बदल) ईश्वर की सहमति से किया गया है। कांग्रेस न छोड़ने के संकल्प के बारे में पूछने पर कामत ने कहा कि भाजपा में शामिल होने से पहले वह एक बार फिर मंदिर गये थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पुन: मंदिर गया और ईश्वर से पूछा कि क्या किया जाए। ईश्वर ने मुझसे कहा कि तुम्हारे लिए जो भी बेहतर हो, करो।’’ आठ विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तानवड़े की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस ने इस कदम को विधायकों की ओर से ‘विश्वासघात तथा बेशर्मी की हद’ करार दिया जिन्होंने विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी और जनता के प्रति वफादार रहने का संकल्प जताया था। उन्होंने जनवरी में चुनाव से पहले गोवा में एक मंदिर, गिरजाघर और दरगाह में निष्ठावान होने की शपथ ली थी। इससे पहले जुलाई 2019 में भी गोवा में कांग्रेस के 10 विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। कांग्रेस ने गोवा में अपने आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद आरोप लगाया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता से भाजपा हताश है और इस यात्रा से ध्यान भटकाने के लिए ‘ऑपरेशन कीचड़’ चलाया गया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा के इन ‘तुच्छ हथकंडों’ से कांग्रेस पार पा लेगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा की जो सफलता दिखाई दे रही है उसके कारण गोवा में भाजपा का ‘ऑपरेशन कीचड़’ तेजी से चलाया गया। यात्रा को कमजोर दिखाने के लिए रोजाना ध्यान भटकाने का प्रयास और दुष्प्रचार किया जा रहा है।’’ रमेश ने कहा, ‘‘हम रुकने वाले नहीं है। हम भाजपा के इन तुच्छ हथकंडों से पार पाएंगे।’’ कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘फिर से साबित हो गया कि भाजपा सिर्फ़ तोड़ ही सकती है।’’ भाजपा ने इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर अपनी सत्ता बरकरार रखी थी। भाजपा के अब तक 20 विधायक थे। अब कांग्रेस विधायकों की संख्या 11 से गिरकर तीन रह गई है। कांग्रेस के आठ विधायक- कामत, लोबो, डेलिला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सियो सिक्वेरा और रूडोल्फ फर्नांडिस के औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होने से पहले एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसमें वे सावंत के साथ बैठे दिख रहे हैं। कांग्रेस से भाजपा में आज शामिल हुए विधायक माइकल लोबो ने कहा कि विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सावंत के हाथ मजबूत करने के लिए यह फैसला किया। लोबो ने कहा कि इससे पहले यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाजपा के साथ विलय का प्रस्ताव पारित किया गया। कांग्रेस के तीन अन्य विधायक युरी अलेमाओ, एल्टोन डि’कोस्टा और कार्लोस एल्वेयर्स फरेरा प्रस्ताव पारित किए जाते समय उपस्थित नहीं थे। अलेमाओ ने कहा, ‘‘हम पार्टी के साथ मजबूती से बने रहने की प्रतिबद्धता जताते हैं। हम कोई ऐसी वस्तु नहीं हैं जिसे खरीदा जा सके।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि कोई कैसे ईश्वर की अवहेलना कर सकता है।’’ फरेरा ने कहा कि यह नहीं कहा जा सकता कि आठ विधायकों का भाजपा में विलय हो गया है। उन्होंने पूछा, ‘‘अगर उन्होंने कांग्रेस का भाजपा में विलय कर दिया है, तो हम (तीन) किस पार्टी से हैं?’’ पूर्व महाधिवक्ता फरेरा ने कहा कि 2019 में भी ऐसा ही हुआ था जब कांग्रेस के 15 में से दस विधायक भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा, ‘‘इसे कांग्रेस पार्टी ने अदालत में चुनौती दी है। मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है।’’ एलटोन डी'कोस्टा ने कहा कि वह खुश हैं कि वह उस पार्टी के साथ खड़े हैं जिसके टिकट पर उन्हें चुना गया था। कांग्रेस की गोवा इकाई के प्रमुख अमित पाटकर ने कहा कि पार्टी ने दलबदल के खिलाफ सभी सावधानियां बरती थी। उन्होंने कहा, ‘‘पहले भाजपा रात में लोकतंत्र की हत्या कर रही थी, अब दिनदहाड़े कर रही है।’’ इस बीच सावंत ने पत्रकारों से कहा कि सदन में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 28 हो जाने की पृष्ठभूमि में मंत्रिमंडल में फेरबदल पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सावंत ने कहा कि कांग्रेस के आठ विधायक बिना शर्त भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब 28 विधायक हैं और उसे विधानसभा में कुल मिलाकर 33 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। सावंत ने कहा कि “कांग्रेस छोड़ो यात्रा” गोवा से शुरू हो गई है

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read